बयान दिए बिना नींद नहीं आती…जकांछ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Bhanupratappur_ajit_jogiरायपुर—अजीत जोगी के राजनैतिक सलाहकार अशोक शर्मा ने भूपेश बघेल और परिजनों  के खिलाफ अनर्गल वक्तव्य देने का आरोप लगाया है। अशोक ने कहा कि मानसरोवर योजना में ईओडब्लू के सामने अपराध दर्ज किये जाने बाद भूपेश बघेल को कमरे में बैठकर अनर्गल वक्तव्य देने की  आदत पड़ गयी है। भूपेश को अजीत जोगी के खिलाफ बयान दिए बिना नींद नहीं आती हैजनता कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि भूपेश बघेल बताए कि अभिन्यास परिवर्तन किए बिना किसे प्लाट आबंटित किया। क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के एक ही व्यक्ति को 12 प्लाट आबंटित किये गये। क्या क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग का दूसरा आदमी नहीं है। साडा योजना में एक व्यक्ति को एक ही प्लाट का आबंटन किया जाना था। भूपेश बताएं कि 12 प्लाट किसे मिले।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल और भाजपा में गहरी सांठ गांठ है। अपराध दो साल पहले  दर्ज किया गया था। सत्ताधारी भाजपा ने अभी तक उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।

                        शर्मा ने कहा यदि भूपेश बघेल के पास दस्तावेज है तो न्यायालय में पेश करें। एलआईजी आवास किसको दिये जाते है  भूपेश बघेल बतायें। राजनैतिक षडयंत्र कौन कर रहा है। किस परिवार के खिलाफ भूपेश आधारहीन राजनीतिक बयान दे रहे हैं…जनता जान चुकी है।

             शर्मा ने बताया कि कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार के गर्त में समाया हुआ है । कांग्रेस नेताओं ने केवल अपने और परिवार का ही आर्थिक विकास किया है। जनता के पास भाजपा और कांग्रेस के अलावा विकल्प नहीं होने के कारण दोनों दल के नेता अपनी मनमानी कर रहे थे। लेकिन अब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जनता के साथ है। भाजपा और कांग्रेस की मनमानी को नहीं होने देगी।

close