पी.एच.ई. विभाग को 18 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी निराकृत किये गये। इसी तरह अन्य विभागों को भी आवेदन प्राप्त हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। गांव में किसान रथ, आवास रथ और सुराज रथ चलाकर भी विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। श्री धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जब बना तब यहां के लोग बाहर कमाने-खाने जाते थे। यह राज्य के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन विगत् 12 वर्षों में लोगों को अजीविका के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि बाहर के लोग यहां कमाने-खाने आते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि लोक सुराज अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी कड़ी धूप में गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और निराकरण की पहल की। सरकार को सभी वर्गों के विकास चिन्ता है। किसानों के हित के लिए जो योजनाएं बनी और क्रियान्वित हुई इसका नतीजा यह है कि विगत चार वर्षों से छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में पुरस्कार मिल रहा है। उन्होंने जिले में जीरो शार्टेज पर धान खरीदी के लिए प्रशासन को बधाई दी। कलेक्टर श्री अन्बलगन पी. ने लोक सुराज अभियान के साथ-साथ जल संरक्षण अभियान की जानकारी दी।
जापान जाने वाली छात्रा का हुआ सम्मान-
ग्राम बरतोरी के सरस्वती विद्यालय की छात्रा कु. मंजु वर्मा ने इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत् उत्कृष्ट साईंस मॉडल तैयार किया था। उनका चयन जापान जाने के लिए किया गया था। यह छात्रा जापान से लौट चुकी है। आज बरतोरी के शिविर में श्री धरमलाल कौशिक ने उसे सम्मानित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होंगे।