बस्तियों में विधायक ने बंटवाया आलू प्याज..साथ में दूध का वितरण..कांग्रेस नेता भास्कर यादव ने भी किया भ्रमण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— विधायक के निर्देश में शहर के विभिन्न वार्डों में समर्थकों ने घर पहुंच कर आलू प्याज और टमाटर का वितरण किया। इसके अलावा दूध भी बांटा गया। वार्ड क्रमांक 17 में विधायक समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता भास्कर यादव ने ठेठा डबरी में दूध का वितरण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                विधायक समर्थको के साथ वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद पति भास्कर यादव ने घूम घूम कर स्लम बस्ती निवासियों के बीच आलू प्याज टमाटर के अलावा दूध का वितरण किया। विधायक ने बताया कि खासकर शहर के स्लम बस्तियों में रहने वालों की हालत ठीक नहीं है। चूंकि क्षेत्र में रहने वाले दिहाड़ी और मजदूरी का काम करते हैं। लाकडाउन के बाद इनकी आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। हालात की जानकारी के बाद ठेठा डबरी में भास्कर यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता ना केवल एक- एक घर पहुंचे। यथा सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया है।

               विधायक शैलेष ने बताया कि यद्यपि शहर के कोने कोने शासन प्रशासन और निगम समेत तमाम स्वयंसेवी संगठन राशन समेत जरूरत की सामाग्रियों का वितरण कर रहे हैं।  लेकिन आज हमने स्लम क्षेत्रों में गरीबों की मांग  पर आलू  प्याज टमाटर के साथ दूध का वितरण कराया है।

                 भास्कर यादव ने बताया वार्ड की वार्ड क्रमांक 17 के कई श्रेत्रों में अभियान चलाकर घरों को सेनेटाइज किया गया है। इसके अलावा लोगों के बीच मास्क और साबुन का भी वितरण किया गया है। चूंकि ठेठा डबरी क्षेत्र में दिहाड़ियों और मजदूरों का निवास है। लाक डाउन के बाद लोगों स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए निगम और विधायक प्रयास के अलावा पार्षद निधि से लगातार राहत अभियान चलाया जा रहा है।

   

close