बाप ने दो मासूम बच्चों का गला रेता…पत्नी को भी उतारा मौत के घाट…फारार आरोपी की तलाश में चकरभाठा पुलिस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– शुक्रवार के तड़के चकरभाठा पुलिस को जानकारी मिली कि वार्ड नम्बर सात स्थित एक घर में तीन लोगों की हत्या की गयी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद एडिश्नल एसपी समेत पुलिस मौके पर पहुंच गयी। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि घर का मालिक अमजद फरार है। उसी ने पत्नी और दो बच्चों का धारदार हथियार से गला काटकर मौत के गहरी नींद में हमेशा के सुला दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              चकरभाठा थाना में एक घर के तीन लोगों की धारदार हथियार से मारे जाने की खबर है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी समेत एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस छानबीन कर रही थी।

                एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर ने बताया कि मामलें में पंचनामा तैयार किया जा रहा है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार अमजद खान चकरभाठा थाना क्षेत्र के सत्तर खोली वार्ड क्रमांक 7 का निवासी है। उसके घर में पत्नी के अलावा एक लड़की और एक लड़का है। अमजद घूम-घूम कर मनिहारी का काम करता है। देर रात उसने धारदार हथियार से पत्नी और दोनों बच्चों का गला रेत दिया। जिसके कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी है। फिलहाल अमजद फरार है।

                         नीरज चन्द्राकर ने बताया कि घटना देर रात की है। उस समय पत्नी और दोनों बच्चे सो रहे थे। पत्नी समेत दोनों बच्चों के गले में धारदार हथियार से रेतने के निशान हैं। पत्नी का नाम आफशा बेगम उम्र 35 साल है। बच्ची का नाम अंजुम निशा उम्र 11 साल और बच्चे के नाम आपताब उम्र 8 साल है। फिलहाल पुलिस विवेचना कर रही है। पंचनामा की कार्रवाई भी पूरी हो रही है। संभावित आरोपी अमजद फरार है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी।

       बताया जा रहा है कि गला रेतने के पहले पति पत्नी के बीच किसी का प्रकार का विवाद भी नहीं हुआ। कयास लगाया जा रहा है कि अमजद कर्ज में डूबा था या हत्या के पीछे मामला प्रेम संबध का भी हो सकता है।

Share This Article
close