बाल-बाल बचे आटो यात्री

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG-20150714-WA0022बिलासपुर—-मस्तूरी पेट्रोल पंप के सामने एक सवारी आटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। आटो में सवार ड्रायवर और दो महिला यात्रियों को चोट आयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आटो चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था।

                       घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया है। मामले में मस्तूरी पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार आटो दर्री घाट से सवारी लेकर मस्तूरी जा रहा था। इसी दौरान चालक आटो से नियंत्रण खो बैठा। और गाड़ी अनुराग पेट्रोल पंप के सामन पलट गयी। स्थानीय लोगों के प्रयास से आटो सवार महिला यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि आटो ड्रायवर गाड़ी में ही फंसा हुआ था। उसे भी काफी मशक्क्त के बाद बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। सभी को इलाज को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया।

UPDATE - रामशरण यादव होंगे कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार.... पर्चा दाखिल करने रवाना
READ