Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

बिजली काटकर चोरी हुआ ट्रांसफार्मर…अधिकारियों की अंधेरगर्दी…17 दिन से अंधेरे में गांव

IMG20170816160653बिलासपुर—सीपत थाना क्षेत्र के टेमर गांव आवासपारा के लोग पिछले 17 दिन से अंधेरे में है। ट्रांसफार्मर चोरी के बाद अधिकारियों की अंधेरगर्दी से जनता में आक्रोश है। आज अच्छी खासी संख्या में टेमर के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।

Join WhatsApp Group Join Now

                 ग्रामीणों ने बताया कि 30 जुलाई 2017 रात्रि करीब दो बचे यकायक बिजली चली गयी। दूसरे दिन मालूम हुआ कि अज्ञात लोगों ने ट्रांसफार्मर को ही उखाड़ कर ले गये हैं। मामले में सरपंच ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। सीपत थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी का मामला दर्ज कराया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर का पता चलते ही लगा दिया जाएगा। इधर पुलिस वाले भी हांथ पर हांथ रखकर बैठे हैं।

                         ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को बताया कि ट्रांसफार्मर  गायब होने के बाद आवासपारा के करीब 150 मकान 17 दिनों से अंधेरे में हैं।शाम होते ही लोग घर में दुबक जाते हैं। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान अलग से हो रहा है। आवास पारा में  दर्जनों की संख्या में कक्षा एक से लेकर 12 वीं पढ़ने वाली छात्र छात्राएं रहती हैं। स्कूल से आने के बाद बिजली नहीं होने से बच्चे शाम की पढ़ाई नहीं करते हैं।

                                     ग्रामीणों के अनुसार आस पास झा़ड़ जंगल और खुला मैदान है। जहरीले जीव जन्तुओं का हमेशा डर रहता है। घर के बडे और बच्चों को काम के चलते  अंधेरे में आना जाना करना पड़ता है। बिजली विभाग के अधिकारियों की इसकी जानकारी है। बावजूद इसके अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया  गया है।

                       जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने गुहार लगाते हुए कहा है कि चोर पकड़ाए या नहीं…हमें कोई लेना देना नहीं है। बावजूद इसके बिजली विभाग के अधिकारी गायब ट्रांसफार्मर की जानकारी मिलने के बाद ही नया ट्रांसफार्मर लगाने को कहा है। जो पूरी तरह से अंधेरगर्दी है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी के बाद बदमाशों ने करीब आधा दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...