बिना चर्चा 22 प्रस्ताव पास….एल्डरमैन ने कहा,कैसी व्यवस्था

BHASKAR MISHRA

IMG_20151029_120216बिलासपुर—हंगामे के बीच आज नगर निगम की सामन्य सभा में कुल 22 प्रस्ताव को पास किया गया। ज्यादातर प्रस्ताव सामाजिक और पेंशन जैसे मसलों से ही जुड़ा था। हमेशा की तरह बहुप्रतिक्षित सामान्य सभा बिना बहस के हंगामे के बीच पानी के बोतल फेंकने के साथ खत्म हुआ। आज की सामान्य सभा की सबसे बड़ी विशेषता सदन की गतिविधियों को सीएमडी के छात्रों ने देखा। जो निगम के इतिहास में पहली बार हुआ। ज्यादातर छात्र सदन की गतिविधियों को देखने के बाद निराश नजर आए। वहीं बैठने की व्यवस्था नहीं होने से एल्डरमैनों ने सभापति को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने पहले तो सदन का वहिष्कार किया। बाद में मान मनौव्वल के बाद सदन की कार्रवाई में हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        नगर निगम सामन्य सभा आज कुल 22 प्रस्तावों को पास किया गया। कांग्रेस के हो हंगामे के बाद भी बहुमत के दम पर सत्ता पक्ष ने बिना चर्चा किए सभी प्रस्तावों को पास करवा लिया। इनमें से 12 निर्धारित और 10 अतिरिक्त प्रस्ताव शामिल थे। इसके पहले सदन की कार्रवाई होती सभापति अशोक विधानी ने उपस्थित सदन के सदस्यों,कर्मचारियों और पत्रकारों को बताया कि आज दर्शक दीर्घा में सीएमडी कालेज के छात्र भी बैंठें है। सदन की कार्रवाई मर्यादित ठंग से हो।IMG_20151029_115945

                                                  जैसे ही निगम सचिव उमाशंकर शर्मा ने प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया। कांग्रेसियों ने बीच में रोकते हुए कहा कि जिन बिन्दुओं को लेकर चर्चा होनी है। उसकी प्रति और जानकारी कांग्रेस पार्षदों को क्यों नहीं दी गय़ी। प्रस्ताव में वार्ड से जुड़ी समस्याओं को क्यों नहीं शामिल किया। भाजपा पार्षदों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में जमकर तू-तू,मै-मै शुरू हो गयी। सीएमडी के छात्रों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद भी किया। कई बार सभापति के सामने भीड़ एकत्रित हो गयी। भाजपा पार्षद व्ही.रामाराव और महापौर किशोर राय की समझाइश के बाद पार्षद अपने स्थान पर लौटे।

            इस बीच कई प्रस्तावों को बिना चर्चा के ही बहुमत प्राप्त सत्ता पक्ष ने पास कर लिया। लेकिन निर्धारित प्रस्ताव के बिन्दु 12 और अतिरिक्त प्रस्ताव चार और 10 को लेकर दोनो पक्ष एक दूसरे के खिलाफ आमने सामने आ गये। तैयब हुसैन,चन्द्रप्रदीप वाजपेयी और नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूरद्दीन ने अशोक नगर में रामभिक्षु महराज की प्रतिमा लगाने का विरोध करते हुए कहा कि बेहतर होता कि यदि वहां किसी शहीद की मूर्ति को स्थापित किया जाता। महापौर के बयान के बाद कांग्रेसियों ने कहा कि वार्ड नं. 21 में तीन साल पहले शहीद विनोद चौबे की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव पास लाया गया था लेकिन अभी तक उस पर विचार नहीं किया गया। इमलीपारा सड़क को शहीद विनोद चौबे रोड की मांग की गयी थी। आज तक प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है। लेकिन सत्तापक्ष के सामने कांग्रेसियों की एक नहीं चली।

IMG_20151029_120202                         ठोस और अवशिष्ठ प्रबंधन को लेकर भी सदन में ववाल मचा। कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्षद और प्रवक्ता को बोलने ही नहीं दिया। शैलेन्द्र ने कहा कि आखिर संलग्न प्रति में लिखा क्या है। उसकी हमें जानकारी दी जाए। उन्होंने अनाप शनाप कर लगाये जाने का भी विरोध किया। लेकिन हंगामे के बीच किसी ने उन्होंने बोलने नहीं दिया। इस दौरान चांटीडीह कमर्शियल काम्पलेक्स को लेकर भी वाद विवाद की स्थिति नजर आई। लेकिन बहुमत दल के आगे कांग्रेसियों की एक नहीं चली। कांग्रेसियों ने अंत में पानी का बोतल फेंककर अपने आक्रोश का इजहार किया।

सभापति पर बरसे एल्डरमैन

                        सदन में बैठक व्यवस्था पर एल्डरमैनों ने नाखुशी जाहिर की। एल्डरमैन मनीष अग्रवाल,मनीष शुक्ला,अमरजीत दुआ, IMG_20151029_120849महेश चंद्रिकापुरे, मकबूल अहमद ने कुर्सी नहीं मिलते पर सभापति पर भड़ास निकाला। वरिष्ठ भाजपा नेता और एल्डरमैन ने सभापति से कहा कि यदि बैठक व्यवस्था नहीं थी तो सामान्य सभा और उन्हें क्यों बुलाया गया। सभापति अशोक विधानी ने कहा कि आप लोग देर से आए हैं।पीछे आप लोगों की बैठने की व्यवस्था है। मनीष अग्रवाल ने कहा कि हमें जब उचित लगेगा और जनता के हित में होगा तभी सदन में आंएंगे। लेकिन बैठक की व्यवस्था करना सभापति की जिम्मेदारी है। उसका निर्वहन ठीक से क्यों नहीं किया गया। सभापति ने कहा जैसा है वैसा किया गया। अशोक विधानी से उत्तर मिलते ही भाजपा नेताओं ने सदन का वहिष्कार कर दिया। बाद में मान मनौव्वल के बाद सभी एल्डरमैन करीब सदन में आए जरूर लेकिन कार्रवाई के दौरान नाखुशी जाहिर करते रहे।

                                              इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा दल पर जमकर निशाना साधा। शहजादी कुरैशी ने कहा कि अब भाजपा को भी कांग्रेस का रोग लग गया है।

close