बिलासपुर:कोटा कॉलेज में अगले सत्र से साइंस और कॉमर्स में PG,डॉ रमन ने की नए कॉलेज भवन की घोषणा

Shri Mi
3 Min Read

कोटा। मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने कहा है छत्तीसगढ़ के तेन्दूपत्ता संग्राहक वनवासी भाईयों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक माह के भीतर 750 करोड़ रूपए का बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डाॅ- सिंह बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड मुख्यालय में अटल विकास यात्रा के तहत आयोजित आम सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोटा क्षेत्र के लिए करीब 130 करोड़ रूपए के 35 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के तहत 587 हितग्राहियों को सामग्री और अनुदान राशि के चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज यहां कोटा में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोटा के महाविद्यालय में अगले सत्र से विज्ञान और वाणिज्य संकाय स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ भी करने और शासकीय कन्या उ-मा-विद्यालय के जर्जर भवन की जगह नए भवन बनाने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर बिलासपुर लोकसभा सांसद लखन लाल साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अमर अग्रवाल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्षधरम लाल कौशिक,संसदीय सचिव राजू क्षत्री, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष  दीपक साहू,बिलासपुर नगर निगम के महापौर किशोर राय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि माॅ दंतेश्वरी और मां बम्बलेश्वरी के आर्शीवाद से प्रारंभ यह अटल विकास यात्रा आज कोटेश्वर महादेव की पावन धरा पर पहंुुची है। उन्हें और यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मैं सादर प्रणाम करता हूॅ। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल में जो विकास हुआ है वो भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व-श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की ही देन है। अटल जी ने छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का जो मान-सम्मान बढ़ाया है। वो यहां के जन-जन के मन-मन में बसे है। उनके सपनों को ही साकार करने की ही यह यात्रा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2025 में छत्तीसगढ़ का कैसा विकास होगा। इसके लिए अटल दृष्टि पत्र बनाया गया है।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जो विकास नही हुआ वो पिछले 15 सालों में हुआ है। आज गरीबों को पक्का मकान, एक रूपए किलो चांवल, हर व्यक्ति को साल में 50 हजार का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख महिलाओं और काॅलेज के छात्रों को स्मार्टफोन ये सब सिर्फ योजनाएं नही बल्कि इससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2022 तक हर गरीब के पास पक्का मकान की व्यवस्था] लोगों को 5 लाख रूपए तक ईलाज की सुविधा, किसानों को फसल बीमा के साथ ही कई अनेक योजनाओं संचालित की जा रही है। जिससे गांव] गरीब] किसान, मजदूर के साथ सभी वर्गो के लोग लाभान्वित हो रहे है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close