बिलासपुर नगर निगम:कडा मुक़ाबला,34 मे बीजेपी और 33 मे काँग्रेस आगे,नरेंद्र बोलर-बसंत शर्मा हारे

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।नगर निगम चुनाव मे अब्र तक जो नतीजे सामने आए है उनमे बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे है।बिलासपुर शहर कॉंग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र बोलर चुनाव हार गए है।इसी तरह कॉंग्रेस के दिग्गज नेता बसंत शर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा है।जबकि जिला कॉंग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी जीत की ओर आगे बढ़ रहे है।अब तक 13 वार्डो के नतीजे सामने आ गए है जिनमे से 8 वार्ड मे बीजेपी और चार मे कॉंग्रेस की जीत हुई है। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डो मे कॉंग्रेस भाजपा के मध्य कांटे की टक्कर है।करीब 34 वार्डो मे भाजपा और 33 वार्डो मे  कॉंग्रेस के आगे होने की खबर है।3 वार्ड मे निर्दलीय आगे चल रहे है।इस बीच खबर आ रही है कि भाजपा के रंगा नादाम ने शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बोलर को वार्ड 33 मे हारा दिया है।इसी तरह वार्ड 57 मे कॉंग्रेस के दिग्गज नेता बसंत शर्मा को भाजपा के ॐ प्रकाश पांडे ने परास्त किया है।वार्ड नंबर 52 मे कॉंग्रेस के विजय केशरवानी निर्णायक बढ़त की तरफ दिखाई दे रहे है।

अब तक 15 वार्डो के नतीजे सामने आए है जिनमे से नौ वार्ड मे भाजपा उम्मीदवार जीते है और 6 वार्डो मे कॉंग्रेस की जीत हुई है।वार्ड नंबर  6से भाजपा की टिकट से जीतने वालों मे  सीमा सिंह,20 से विजय यादव28 से लक्ष्मी साहू,33 से रंगा नादाम,36 से बंधु मौर्य,37 से लक्ष्मी रजक,39 से उयदय मजूमदार,57 से ॐ प्रकाश पांडे और 61 से सीमा दुसेजा के नाम आए है।

इसी तरह कॉंग्रेस से जीतने वालों मे वार्ड नंबर 22 से संगीता तिवारी , वार्ड 27 रवीन्द्र सिंह,48 नंदिनी दरवे,50 से अमित कुमार सिंह,54 से राम प्रकाश साहू70 से अजय यादव के नाम है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close