बिलासपुर निगम के लिए 74 नामांकन दाखिल..जिले में भरे गए कुल 193 फार्म..खरीदे गए 427 आवेदन..देखिए सूची

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने के पांचवे दिन 106 नामांकन पत्र खरीदा और कुल 193 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अकेले बिलासपुर नगर निगम के लिए  कुल 74 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जिला उप निर्वाचन अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया  कि पांचवे दिन कुल 106 नामांकन फार्म खरीदा गया। जिला से कुल 193 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।अकेले बिलासपुर नगर निगम के लिए कुल 74 लोगों ने आवेदन पत्र जमा किया है। 

           106 नामाकंन दाखिल करने वालों में सामान्य के 38,अन्य पिछड़ा वर्ग के 34,अनुसूचित जन जाति के 5 और अनुसूचित जाति के 29 लोग शामिल हैं। गुरूवार को कुल 35 महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।

                          जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानाकरी के अनुसार पिछले पांच दिनों में अब  तक कुल 427 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन खरीदने वालों में 162 महिला और 265 परूषों का नाम है। पहले दिन कुल 52 नामांकन फार्म खरीदे गए। इसमें महिलाओं की संख्या 15 और पुरूषों की संख्या 37 है। दूसरे दिन कुल 81 नामांकन फार्म खरीदे गए। महिलाओं ने 31 और पुरूषों ने 50 नामांकन फार्म खरीदा। तीसरे दिन नामांकन फार्म खरीदने वालों की संख्या बढ़कर 84 हो गयी। इसमें 33 महिलाएं और 51 पुरूष संख्या है।चौथे दिन नामांकन फार्म लेने वालों की संख्या 104 पहुच गयी। 48 महिलाओं ने और 56 पुरूषों ने आवेदन फार्म खरीदा। पांचवे दिन नामांकन फार्म खरीदने वालों की संख्या सर्वाधिक 106 तक पहुंच गयी। महिलाओं ने 35 और पूरूषों ने कुल 71 आवेदन पत्र लिए। 

           अधिक जानकारी के लिए देखिए चार्ट

close