बिलासपुर निगम चुनावः 83 लोगों ने लिया नाम वापस.. मैदान में 204 प्रत्याशी… 693 प्रत्याशी आजमाएँगे किस्मत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन जिले में कुल 142 लोगों ने नाम वापस लिया है। 6 दिसम्बर यानि नामांकन आवेदन जमा करने के अंतिम दिन तक जिले में कुल 735 लोगों ने आवेदन जमा किया था। इसमें से कुल 142 लोगों ने सोमवार को नाम वापस लिया है। जबकि बिलासपुर नगर निगम में  कुल 83 लोगों ने नामांकन वापस लिया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

              8 दिसम्बर यानि सोमवार को जिले में कुल 142 लोगों ने नामांकन वापस लिया है। कुल 735 लोगों ने जिले में नामांकन दाखिल किया था। अब मैदान में कुल 693 लोगों के बीच मुकाबला होगा।

          जिला उप निर्वाचन अधिकारी  अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम बिलासपुर के लिए कुल 287 लोगों ने आवैेदन फार्म लिया था। नामांकन वापस की अतिम तारीख खत्म होनेे के बाद कुल 204 लोग अब भी मैदान में डटे हुए हैं।

कितना और किसने लिया नाम वापस..वार्डवार जानकारी–वार्ड 1 से 10

       वार्ड क्रमांक एक से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। वार्ड से द्वारिका प्रसाद सूर्यवंशी ने नाम वापस लिया है। तीन से किसी ने नाम वापस नहीं लिया।वार्ड क्रमांक चार से देवकिरण सूर्यवंशई,स्नेहलता घृतलहरे, वार्ड 6 से दिनेश चंदानी, बिहारी प्रसाद राजपुूत वार्ड 10 से दुर्गेश यादव, रणजीत सिंह खनूजा और पंकज ने नाम लौटा लिया है। इसके अलावा वार्ड 5, 7, 8 ,9 से किसी ने मैदान नहीं छो़डा है।

वार्ड 11 से 20   

      इन दस वार्डों में मैदान छोड़ने वालों का नाम वार्ड 11 से रमेश साहू, राजाराम,वार्ड 16 से रंजना यादव, शिवांगी कश्यप वार्ड, 12,13,14,15,17,18,19 से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। 

वार्ड 31 से 30

      वार्ड 21 से रेखा रात्रे,22 सेो अजरा खान, ककैया बैंगा,तीन से मलिक मोहम्मद,मोहम्मद सरफराज, वार्ड 24 अनिल कौशिक, मनीराम साहू, 25 से मोतीलाल कुर्रे,26 से निरं क, 2 से कुसुम भारद्वाज,,28 सुषमा साहू, 29 से अभिलाष रजक,30 से दीपांशु श्रीवासतव ने नाम लौटाया।

वार्ड 31 से 40

            वार्ड 31 शेखर मदलियार, अब्दुल रफीक, चुट्टू अवस्थी, 32 से हमराज बानों, 33 से ओम रिजवी,फिरोज खान,श्याम कुमार कश्यप, 34 से आनन्द कश्यप,अनिल पाण्डेय, ओम क्श्यप,संतोष गर्ग, 36 से ओम प्रकाश देवांगन, संदीप वाजपेयी,,उमाकांत रजक,,विरन्द्र कुमार चौदरी,37 से निखत परवीन, 39 से सुधा तिवारी, 40 किशोर घोरे,रामेश्वर केशरी ने नाम वापस लिया है।

वार्ड 41 से 50

          41 से राजू खटिक,सरिता शर्मा,42 से मनिहार निषाद, 43 से रखमणि राज, 44 से निरंक,45 से निरंक, 46 से निरंक, 47 से चित्ररेखा धुरी, 48 से निरंक, 49 से शशि प्रभा बंजारे, 50 से मनीष राठौर ने नाम वापस लिया है।

वार्ड 51 से 60

       वार्ड क्रमांक 51 से रामा नारायण मिश्रा, 52 से राजू निर्मलकर, रमेश कश्यप, रोशन कुमार कश्यप,दिलीप पाटिल, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, सरयू निषाद,53 से निरंक, 54 से राधेश्याम श्रीवास, इजराम साहू, संतोष कुमार साहू, 55 से निरंक, 56 निरंक, 57 संजय पटेल, 58 सकीना बानों, 59 निरंक, 60 से अनुपम पुष्पेन्द्र मिश्रा, और नारायण शुक्ला का नाम वापस लेने वालों में है।

वार्ड 61 से 70

           इन दस वार्डों ने नामांकन लेने वालों की संख्या आधा दर्जन से अधिक है।

Share This Article
close