
[wds id=”13″]
रायपुर।आम आदमी पार्टी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में छह प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं।जारी सूची के राजनांदगांव से डॉ. सौरभ निर्वाणी चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा बलौदा बाजार से मनहरण लाल वर्मा,डोंगरगांव से चंद्र मणि वर्मा,कवर्धा से डॉ भास्कर द्विवेदी, बिलासपुर से शैलेश आहूजा और मुंगेली से रामकुमार गन्धर्व विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।यह सूची दिल्ली में आपके विधायक सोमनाथ भारती ने आज जारी की है।