बिल्हा नगर पंचायत : कांग्रेस-BJP के ये सात- सात पार्षद जीते,पढिए किसे मिले कितने वोट

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।मंगलवार को दिनभर हुए मतगणना के बाद नगर पंचायत बिल्हा के रिजल्ट सामने आए हैं। नगर पंचायत बिल्हा में पार्षदों के लिए 15 वार्डों में चुनाव हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक एक से शत्रुघन निषाद कांग्रेस ने 272 वोट पाकर जीत दर्ज की इसी वार्ड से भाजपा के मोहन डोरिया निकटतम प्रत्याशी रहे जिन्हें 243 वोट मिले।वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की कमलेश सलूजा को 169 वोट मिले वहीं कांग्रेस की निशा केडिया को 164 वोट प्राप्त हुए।वार्ड नंबर 3 से भाजपा की वंदना जैनड्रे को 308 वोट मिले वहीं कांग्रेस की सुनीता बग्गा को 159 मत प्राप्त हुए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस की लक्ष्मी अग्रवाल ने जीत दर्ज की उन्हें 213 वोट मिले वही निकटतम प्रत्याशी भाजपा की अनिता अग्रवाल को 147 वोट मिले। वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा के ऋखी राम ध्रुव ने 238 वोट पाकर जीत दर्ज की वही कांग्रेस के किशोर कुमार को 205 वोट मिले। वार्ड नंबर 6 से रविशंकर शर्मा कांग्रेस ने 206 वोट प्राप्त किए वहीं भारतीय जनता पार्टी के चित्रसेन पांडे को 96 वोट मिले।

वार्ड क्रमांक 7 से भारतीय जनता पार्टी के सतीश शर्मा को 221 वोट मिले उन्होंने जीत हासिल की वार्ड क्रमांक सात के निकटतम प्रत्याशी अमित केडिया को 156 वोट मिले। घनश्याम डेहरिया वार्ड क्रमांक 8 से जीते वे कांग्रेस प्रत्याशी थे जिन्हें 179 वोट मिले वहीं भाजपा के सुरेंद्र को 171 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम कुमार ने 214 वोट प्राप्त कर जीत की वहीं भाजपा के मनोज गेंदले 125 वोट प्राप्त कर पाए।वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस के नानक रेलवानी को 225 वोट मिले उन्होंने जीत दर्ज की वहीं उनके निकटतम प्रत्याशी सोहन गोस्वामी रहे जिन्हें 189 वोट मिले भाजपा प्रत्याशी थे।

वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय उम्मीदवार जमा बाइ को 237 वोट मिले वहीं भाजपा के धनेश्वरी राजेंद्र को 190 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 12 से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार संदीप कौशिक को 216 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस के संतोष कुमार वर्मा को 170 वोट मिले।

वार्ड नंबर 13 से देवव्रत साहू भारतीय जनता पार्टी के 305 वोट पाकर जीत हासिल की वहीं निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के सद्दाम कुरेशी रहे जिन्हें 191 वोट मिले।वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस की रोशनी बृजनंदन साहू को 236 वोट मिले वहीं भाजपा की गीता यादव को 176 वोट मिले।वार्ड क्रमांक 15 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण नौरंगा ने 178 वोट हासिल कर जीत दर्ज की वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अमृतलाल कोसले को 162 वोट मिले।इस प्रकार भाजपा के 7,कांग्रेस के 7 व 1 निर्दलीय ने जीत हासिल की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close