Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

बीच सड़क में बैठे कांग्रेसी…गौहत्यारों के खिलाफ की नारेबाजी..कहा..उजागर हो गया चाल,चरित्र और चेहरा

IMG20170823125341बिलासपुर–जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने जिले के दिग्गज नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने बीच सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया। सरकार पर चाराखोरी का आरोप लगाया। भाजपा पर गौ माता के नाम वोट मांगने का आरोप लगाते हुए। सैकड़ों गायों को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यालय से रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला, आशीष सिंह ठाकुर और शैलेश पाण्डेय ने कहा कि गाय किसी एक कौम की नहीं बल्कि सभी धर्म को मानने वालों की मां होती है। बावजूद इसके सरकार के संरक्षण में मां की हत्या की जा रही है। बीती रात बिल्हा विधानसभा में दस गायों को सरकार ने मार दिया। कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम लिखित शिकायत कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp Group Join Now

                                       जिला शहर और कांग्रेस कमेटी के अलावा कांग्रेस के सभी विंग के नेताओं ने आज कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। राजेन्द्र शुक्ला और शैलेश पाण्डेय ने बताया कि धमधा,राजनांदगांव,दुर्ग से कमजोर 37 गायों को छिपाने बिल्हा लाया गया। रास्ते में दस गायों ने दम तोड़ दिया। गुपचुप तरीके से स्थानीय प्रशासन ने मृत गायों को रफा कर दिया। कई गायों की स्थिति अब तब की है। लेकिन जिला प्रशासन ने गायों की मौत को गंभीरता से नहीं लिया है। शैलेश और राजेन्द्र ने बताया कि तथाकथित हत्यारे गौ रक्षों को बचाने के लिए धमधा से फालोगार्ड की निगरानी में देर रात गायों को हरदीटोना गौशाला लाया गया। जबकि हरदीटोना गौशाला में समुचित व्यवस्था नहीं है। बावजूद इसके कमजोर गायों को लोगों की नजर से बचाकर मरने के लिए बिल्हा लाया गया। ताकि किसी को भनक तक ना लगे। दोनो नेताओं ने कहा कि हमने राज्यपाल से मांग की है कि दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गौशाला आओग अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल को बर्खास्त किया जाए। सदस्यों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए।

                 आशीष ठाकुर ने बताया कि इंसानियत इस हद तक गिर सकती है…इसका आकलन अब सबको हो गया है। हरदीटोना में जानबूझकर गायों को मारने के लिए लाया गया। कमोबेश धमधा से लायी गयी ज्यादातर आज या कल में खत्म हो जाएंगी। आशीष सिंह ने कहा कि गाय ही सरकार को गिराएगी। क्योंकि भाजपा नेताओं का चाल चरित्र और चेहरा सबके सामने हैं। मुंह में राम बगल में छूरी लेकर घूमते हैं। मौका मिलते ही गाय को भूंसे में दबाकर मार डालते हैं। आशीष सिंह ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि भाजपाई इतना नीचे गिर सकते हैं। आशीष सिंह ठाकुर ने राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

                               जसबीर ने बताया कि गौपालन के नाम पर सरकारी खजाने की जमकर लूट हुई है। भाजपा नेताओं को गाय का चारा खाने से परहेज नहीं है। ऐसे लोगों को स्थान जेल के अन्दर होना चाहिए । कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को दिए पत्र में कहा है कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

                                            धरना प्रदर्शन और विरोध करने वालों में राजेन्द्र शुक्ला,आशीष सिंह,शैलेश पाण्डेय, शेख नजरूद्दीन,जावेद मेमन,शैलेन्द्र जायसवाल,जसबीर गुम्बर, लक्ष्मीनाथ साहू,शिवा नायडू,विष्णु धनकर समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

close
Share to...