बीमार किसान ने की आत्महत्या

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

TORAVA THANAबिलासुपर–तोरवा थाना क्षेत्र के दो मुहानी में किसान ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी परिजनो को रात तीन बजे हुई। परिजनों ने मामले की जानकारी थाने में दी है।

                      जानकारी के अनुसार तोरवा दो मुहानी निवासी ओम प्रकाश उर्फ मंजू पिता पकलूचन्द ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का वास्तविक कारण की जानकारी अभी नहीं लग पायी है। घटना रात लगभग 2 बजे की है। ओम प्रकाश गर्मी से परेशान होकर  छत पर टहलने गया। एक घंटे तक पति जब कमरे में वापस नहीं आया तो पत्नी छत पर पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गयी है।

                        ओंम प्रकाश सीढ़ी की रेलिंग से गमछे का फांदा बनाकर गले में डाला हुआ मृत अवस्था मिला।  पत्नी ने सुबह होते ही मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी।  पूछताछ के दौरान पत्नी ने बताया कि पति दिमागी रूप से कुछ करजोर था। दिन भर घर में रहता था।

           फांसी लगाने के बाद मृतक का गला लम्बा हो चुका है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया फांसी के प्रमाण मिलते हैं। मौत की वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।

हिन्दी में परिणाम देने वालो का मलिया करेंगे सम्मान
READ