बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।रात मे घर में सोये हुए वृद्ध की कोई अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है।पुलिस ने भादवि 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे‌ ले लिया है।पुलिस सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी फागु राम कश्यप निवासी लिम्ही थाना तख़तपुर ने जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह लिंगियाडीह बिलासपुर में मिस्त्री का काम करता है। 22‌फरवरी को प्रातः से शाम तक अपने पिता मृतक लीलाराम कश्यप पिता अनंदु राम कश्यप उम्र 65 वर्ष जो घर लिम्ही मे अकेला रहता था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं 22 फरवरी को ही गांव के ही यादव गाय दुहने को उसका घर आया। लेकिन उसका घर मे ताला बंद था वह आस पास में आवाज दिया लेकिन कोई नहीं दिखा।

वहीं यादव शाम को भी घर गाय दुहने को गया और उसका घर मे ताला बंद था। आस पास के लोगों से लीलाराम कश्यप के बारे पूछा लेकिन नही देखने की बात कहा। इस बात की जानकारी उसके बेटे को मिला उसका बेटा तुरंत थाना में सूचना दिया।

पुलिस मौके पर पहुँचकर देखा तो उसका घर मे ताला बंद था। घर का ताला को तोडा तब पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया है। घर के भीतर कमरे में पलंग में मृत हालत में चेहरे में चोट लगी पड़ी है। रिपोर्ट पर मर्ग, कायम कर अपराध धारा 302 भा0 द0 वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close