बेकाबू हुआ कोरोना..जिले में 545 मरीज पाए गए..बिलासपुर शहर में मिले 376 पाजीटिव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— जिले में धीरे धीरे कोरोना संक्रमण बेकाबू होते नजर आ रहा है। मंगलवार को जिले में कुल 545 कोरोना पाजीटिव मिले है। इसमें महिला संक्रमित मरीजों की संख्या 217 से अधिक दर्ज किया गया है। अकेले बिलासपुर शहर में कुल 376 मरीजों की पहचान की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में कुल 545 मरीजों की पहचान की गयी है। इसमें अकेेले बिलासपुर शहर में पाए गए मरीजों की संख्या 376 से अधिक है। इसमें महिला मरीजों की संख्या 151 दर्ज किया गया है।

               रिपोर्ट के अनुसार बिल्हा में कुल 66 मरीज पाए गए हैं। इसमें पुरूष मरीजों की संख्या 39 और महिलाओं का आंकड़ा 27 है। कोटा में पाए कुल 34 संक्रमितों में 22 पुरूष और 12 महिला मरीज है।

                  मस्तूरी में 26 पुरूष और 21 महिला मरीजों को मिलाकर 47 पाए गए हैं। तखतपुर में 21 मरीज मिले हैं।इसमें 15 पुरूष और 6 महिलाएं शामिल हैं। बोदरी में एक भी मरीज नहीं पाए गए।

close