बेटिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई…रेलवे को 4 लाख रूपयों से अधिक का मुनाफा…दानापुर में अतिरिक्त कोच की सुविधा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर स्टेशन में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक समन्वय पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।  मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर निखारे और सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन की अगुवाई में  किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रेल प्रशासन ने चार लाख से अधिक का जुर्माना वसुला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      टिकट चेकिंग अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई टीटीई और आरपीएफ स्टाफ ने भी शिरकत किया। अभियान के दौरान 38 गाड़ियों में यात्रियों की टिकट की जांच की गयी। बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पाये गये यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।

               किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान टीम ने कुल 1091 मामलों से 4,27,450 रूपये जुर्माना वसूला किया।बिना टिकट के 251 मामलों से 1,88,390 रूपये की वसूली हुई। अनियमित टिकट के 420, बिना बुक लगेज के 418 मामल. धूम्रपान का एक मामला दर्ज किया गया।

अतिरिक्त कोच की सुविधा

दीपावली महापर्व के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने विभिन्न गाडियों में अतिरिक्त कोचों की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। गाडी संख्या 13287/13288 दुर्ग-राजेन्द्रनगर-दुर्ग साऊथ विहार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान कोच जोड़ा गया है। अतिरिक्त कोच को बिलासपुर से 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। राजेन्द्रनगर से अतिरिक्त कोच 17 अक्टूबर को जोड़कर 21 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा।

                  इसके अलावा रेल प्रशासन ने गाडी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त शयनयान कोच की सुविधा देने का मन बनाया है। अतिरिक्त कोच को उसलापुर और अम्बिकापुर से दिनांक 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2019 तक दौड़ाया जाएगा।

close