बेटी ने दी थी मां को मौत…जमीन विवाद पर कहा सुनी…फिर गला दबाकर हत्या..सिर को भी खटिया पर पटका

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
तखतपुर—-(टेकचंद कारड़ा)—तखतपुर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। जांच पड़ताल के बाद तथ्य सामने आया कि ठगिया बाई की हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई है। आरोपी बेेटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पहले उसनी मां का पहले गर्दन दबाया। इसके बाद सिर पकड़कर खाट की पाटी पर पटक दिया। इसके बाद उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने ठगिया बाई के आरोपी बेटी को गिरप्तार कर लिया है।
                       बताते चलं कि 19 सितम्बर को तखतपुर थाना क्षेत्र के विचारपुरकापा स्थित एक घर में एक बृद्ध महिला की मरने की जानकारी पुलिस को मिली। शिकायत कर्ता मोहर ने बताया कि ठगिया बाई के घर से दुर्गन्ध आ रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खटिया पर ठगिया बाई की सड़ी गली लाश देख सन्न रह गयी। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि ठगिया बाई की मौत करीब पन्द्रह दिन पहले हुई है। पुलिस ने पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू की।
                    डीएसपी  रश्मित कौर ने बताया कि जांच पड़ताल में ठगिया बाई की बेटे बहु के अलावा कई लोगों से पूछताछ हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर ठगिया बाई की बहू कमला बाई बघेल ऊर्फ गीता ने बताया कि 3 सितम्बर को करीब सात बजे मां ठगिया बाई के घर गयी थी। शाम को मां के साथ खाना भी खायी। इसी बीच दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद विवाद शुरू हो गया। ठगिया बाई गंदी गंदी गाली देने लगी। गाली सुनते ही उसे क्रोध आ गया। मैने मां ठगिया बाई के गले को दबा दिया। इसके बाद सिर पकड़ कर खटिया की पाटी पर पटक दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
                                डीएसपी रश्मित कौर ने बताया कि गीता बाई ऊर्फ कमला बाई बघेल ठगिया बाई के पहले पति की बेटी है। कमला बाई की शादी मोहर पिता बुधराम बघेल से हुई है। मोहर बघेल ने ही थाने में ठगिया बाई के घर से बदबू आने की शिकायत की थी।
            रश्मित कौर ने जानकारी दी कि कमला ऊर्फ गीता ने पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या के सबूत को भी मिटाने का प्रयास किया। इसके बाद कमला ऊर्फ गीता चुपचाप घर से निकली और घर के बाहर से ताला लगा दी।
                     फिलहाल आरोपी कमला बाई बघेल ऊर्फ गीता बाई को दफा 302 के तहत आरोप दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गीता बाई को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
TAGGED: , , ,
close