भगवान कांग्रेस को सदबुद्धि दे…भाजपा

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

lok suraj 2016 vibinn vibhgo kee sameekha batak mantri amar agrwal dwara (3)बिलासपुर—bjp kamal भाजपाइयों ने प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है। लोक सुराज अभियान का विरोध करने वाले कांग्रेसियों पर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि, छत्तीसगढ़ की डाॅ रमन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रक्रिया जारी है। जनता को लाभ पहुंचाने सरकार लोगों के घरों तक पहुंच रही है। जिससे कांग्रेस बेचैन है।

                        भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज एक संयुक्त प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस को जन विकास विरोधी बताया है। भाजपा नेता एल्डरमेन मनीष अग्रवाल,प्रवीण दुबे, प्रवीर सेन गुप्ता, मनीष शुक्ला, अमरजीत दुआ, मकबूल अली, जगदीश पाण्डेय, ई.डी. हेनरिक और महेश चंद्रिकापूरे ने कहा है कि लोकसुराज की सफलता से कांग्रेस बेचैन हो गयी है। बचा खुचा जनाधार भी कांग्रेसियों का खत्म हो होने लगा है।

                                       भाजपा नेताओं ने बताया कि लोक सुराज अभियान से शासन-प्रशासन गांवों में पहुचकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर तत्काल  निराकरण कर रहा है। समस्या पैदा करने वाले कांग्रेसियों को यह सब पसंद नहीं आ रहा है। कांग्रेस को देश की इतनी  ही चिंता होती तो आज आधे से ज्यादा राज्यों में हार का सामना नहीं करना पड़ता। देश के मात्र 6 राज्यों में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बची है। यदि जन विरोधी रूख ऐसा ही रहा तो कांग्रेस का देश से सुपड़ा साफ हो जाएगा। देश की आबादी का मात्र सात प्रतिशत में कांग्रेस का अस्तित्व रह गया है। फिर भी कांग्रेसियों की आंख नहीं खुल रही है। दरअसल कांग्रेस का  उद्देश्य विरोध के लिए विरोध करना रह गया है। उन्हें अच्छे कार्यो का विरोध करने की आदत बाज आना होगा।

ऋण पुस्तिका चोरी में सांठगांठ की गंध...संयुक्त कलेक्टर
READ

          IMG-20160513-WA0183              भाजपा नेताओं ने कहा कि, तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने देश के चौतरफा विकास का संकल्प लिया। आज वह संकल्प साकार होने लगा है। आज देश की जनता भी देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल के सपनों को साकार करते हुए चौतरफा विकास की गंगा बहा रहे है। कांग्रेस के उलट जांति पांति मजहब की राजनीति से दूर सबका साथ सबका विकास को गति दे रहे हैं। अब देश की जनता को पूर्ण विश्वास हो चुका कि, अगर कोई विकास कार्य करा सकता है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।

                 भाजपा नेताओं ने कांग्रेसियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि, उन्हें आत्मचिंतन कर देश सेवा में सहयोग देने की जरूरत है। ज्यादा अच्छा होगा, कि कांग्रेस के नेता देश की जनता के हितसंवर्धन में कदम से कदम मिलाकर चलें। भाजपा नेताओं ने कि, ईश्वर कांग्रेसियों को सदबुद्धि प्रदान करें।जनता के हितों और विकास कार्यो को अपना कर्तव्य समझ विरोध के लिए विरोध की राजनीति छोड़ें। इससे ना तो जनता को फायदा होगा और ना ही उनकी उपयोगिता ही रह जाएगी।