भाजपाः समरसता दिवस के रूप में मनाएगी बाबा साहेब की जंयती

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

ambedakarबिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल को समरसता दिवस के रूप में मनायेगी।  जिले के सभी 31 मंडलों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर में जयंती पर 9 बजे अम्बेडकर चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सांसद लखनलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद डाॅ. भूषणलाल जांगड़े भी समरसता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस नोट मेंं  जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया है कि प्रदेश संगठन के निर्देश में बाबा साहेब अम्बेडकर की 126वीं जयंती जिला और मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। भाजपा रजनीश सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछले कई सालों से संविधान निर्माता डाॅ. अम्बेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाती आ रही है।

                          भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने जंयती कार्यक्रम में सभी भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मौजूद रहने को कहा है।

close