भाजपा का सरकार के खिलाफ जंग का एलान..किसानों के समर्थन में करेंगे प्रदर्शन..दिग्गज होंंगे शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— धान खरीदी में घोर लावरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ जंग का एलान किया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने किसानों पर बर्बर कार्रवाई की है। 22 फरवरी शनिवार को पुराना बस स्टैण्ड पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
 
                भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस नोट में नेताओं ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों पर बर्बर कार्रवाई कर रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।  किसानों की मांग को जायज बताते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि  सरकार को धान खरीदी की तारीख कम से कम 15 दिन बढ़ाने ही होगा।
 
            प्रेस नोट में नेताओं ने जानकारी दी है कि अन्नदाता किसानों की मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर 22 फरवरी 2020 शनिवार दोपहर 12 बजे से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में धरना प्रदर्शन करेगी।इस दौरान बड़े नेता सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही किसानों का धान खरीदने सरकार पर दबाव डालेंगे।
      
        भाजपा नेताओं ने बताया कि धरना के बाद सभी नेता रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। राज्यपाल के नाम कलेक्टर को मांग पत्र देंगे। धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री छ.ग. शासन, अरूण साव सांसद बिलासपुर, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधायक, रजनीश सिंह बेलतरा विधायक, लखनलाल साहू पूर्व सांसद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री ने जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के नेताओं  समेत सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
TAGGED:
close