भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा पर कांग्रेस का निशाना…कहा…सत्ता के लिए हो रहा ढोंग…दम हो तो कहें गोडसे मुर्दाबाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुरः—प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि बापू के हत्यारे को राष्ट्रनायक कहने वाले लोग अब डूबती नैया को पार लगाने अब गांधी के नाम पर दयात्रा करेंगे। भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा पर कटाक्ष करते हुए अभय ने कहा कि हत्यारे का सम्मान करने वालों को अब सत्ता से हटते ही महात्मा गांधी की याद आने लगी है। सत्ता हासिल करने गांधी संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। यह जानते हुए भी कि जनता को इसकी खबर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भारतीय जनता पार्टी की गांधी संकल्प यात्रा को लेकर निशाना है। अभय ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि जानकारी मिली है कि सासंद अरूण साव की अगुवाई में बिलासपुर में गांधी यात्रा निकाली जा रही है। समझने वाली बात है कि आखिर गांधी के हत्यारे का सम्मान करने और जयकारे लगाने वाले लोगोंको आखिर गांधी क्यों याद आने लगे हैं।

          अभय ने कहा कि और कुछ नहीं बल्कि सत्ता पाने की छटपटाहट है। इसलिए गांधी के नाम पर ढोंग दिखाते हुये गांधी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। दरअसल यह संकल्प यात्रा नहीं बल्कि सत्ता प्राप्ति यात्रा है। अमेरिका प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत यह कहकर किया गया कि आप गांधी और नेहरू के देश से आये है। आपका अमेरिका में स्वागत है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समझ में बात आयी कि विश्व में भारत की पहचान गांधी, नेहरू और पटेल के देश के रूप में है।

                  कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिका में स्थिति को समझने के बाद ही महात्मा गांधी की  150वीं जयंती के पर सत्ता के लिए ढोग दिखाते हुए संकल्प यात्रा की घोषणा की गयी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक गांधी की प्रतिमा के सामने संकल्प करे कि हमारे मन में भी गोडसे की जगह गांधी बसा हैय़ महात्मा गांधी जिन्दाबाद और गोडसे मुर्दाबाद का भी संकल्प ले। तब भाजपा की संकल्प यात्रा गांधी को समर्पित होगी।

                     भारतीय जनता पार्टी को यात्रा के दौरान यह भी संकल्प लेना चाहिए कि देश को धर्म और जाति के नाम पर नही बाटेगे। सत्ता प्राप्ति के लिए धार्मिक उन्माद नहीं पैदा करेगे। धर्म राम और गाय के नाम पर मावलिंचिग की कार्यवाही नहीं होने देगे। विश्व के समक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की छवि धर्म निरपेक्ष देश के रूप में प्रस्तुत करेगे। हमें मालूम है कि भाजपा नेता हरगिज अपनी आदतों ने बाज नहीं आएंगे। क्इयोंकि सत्ता पाने के लिए मोदी चालीसा और 370 चालीसा का पाठ बाहर नहीं निकलेंगे।  

close