Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

भाजपा की तिरंगा यात्रा…देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का लिया संकल्प

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या 14 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मानसरोवर चौक, जूना बिलासपुर, गांधी चौक में खत्म हुई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

                     तिरंगा यात्रा में शामिल सांसद लखनलाल साहू ने बिलासपुर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 9 अगस्त से 30 अगस्त तक नया भारत संकल्प सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया। 15 अगस्त को पार्टी के सभी कार्यकर्ता संकल्प पर्व के रूप में मनाएंगे। 2017 से 2022 तक पांच वर्ष भारत के भविष्य के लिये संकल्प लेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोग गंदगी भारत छोड़ों, आतंकवाद भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ों, जातिवाद भारत छोड़ों, संप्रदायवाद भारत छोड़ो का संकल्प लेंगे।

Join WhatsApp Group Join Now
                                 भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा भारतवासी, पार्टी, पंचायती राज संस्थायें, सांकृतिक संस्थायें, सामाजिक संस्थायें, स्थानीय निकाय की इकाईया, शिक्षण संस्थायें समेत आम नागरिक स्वतंत्रता दिवस पर कुछ न कुछ संकल्प ले। नये भारत के निर्माण में सहभागी बने। रजनीश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आजादी में शहीद लोगो, वीर जवानों और महान पुरूषों के त्याग तपस्या संघर्ष की याद  को लोगों तक पहुंचाना है।
                                             महापौर किशोर राय ने कहा कि 15 अगस्त सभी भारतीयों के जीवन में अहम स्थान रखता है। 15 अगस्त को मंडल के शक्ति केन्द्रों में ध्वजारोहण किया जायेगा।  तिरंगा यात्रा में मनीष अग्रवाल, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, दीपक साहू, सुधा वर्मा, युसूफरजा बरकाती, गोपी ठारवानी, दिलेन्द्र कौशिल, लाला भाभा, रौशन सिंह समेत सैकड़ों भाजपा नेता शामिल थे।

                  रजनीश सिह ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में 15 अगस्त मंगवार को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर ध्वजारोहण किया जायेगा।

close
Share to...