भाजपा को दिया बुद्दिजीवियों ने सुझाव…कुछ ने की शिकायत..फिर सांसद लखनलाल ने पीएम मोदी पर कह दिया..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—केन्द्र में भाजपा र सरकार के चार साल पूरा होने पर बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन गुजराती समाज भवन टिकरापारा में किया गया। कार्यक्रम के पहले भाजपा नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सांसद लखनलाल साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मंच के सामने मौजूद सैकड़ों की संख्या में बुद्धिजीवियों ने शिकायतों के अलावा अपने सुझाव को भाजपा नेताओं के सामने रखा। कार्यक्रम में उद्योगपति हरीश केड़िया और वरिष्ठ भाजपा नेता बेनी गुप्ता ने भी अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                       सांसद लखन लाल साहू ने कहा कि चार साल के अन्दर मोदी सरकार ने भारत के विकास को नई ऊंचाईयां दी है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने का अवसर मिला। साहू ने उपस्थित लोगों को केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। देश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया। मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।  मोदी ने संकल्प लेकर भारत के विकास की गति को तेजी के साथ आगे बढ़ाया। कालाबाजारी पर अंकुश लगाया। मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण की शुरूवात की। गरीब, किसान के साथ युवाओं को आत्म निर्भर बनाने में अनेक योजनायों को चालू किया। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर गरीबों एवं आवास विहिनों को 2022 तक पक्के मकान बनाकर देने का वादा किया है। योजना पूर्णता की ओर है। इसके अलावा लखनलाल साहू ने स्वच्छता कार्यक्रम, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना,मुद्रा लोन,सड़क योजना का जिक्र किया। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यशैली से भारत का माथा विश्व में उंचा किया है।
                भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने स्वागत भाषण दिया। केन्द्र और राज्य सरकार की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगा। उपस्थित लोगों ने योजनाओं से जोड़कर और कुछ हटकर सुझाव दिए। जिसे भाजपा नेताओं ने गंभीरता से लेते हुए सभी के सुझावों और शिकायतों को नोट भी किया। इस दौरान उपस्थित बुद्धिजीवियों में कन्हैयालाल केशरवानी, माधव प्रसाद, शिक्षाविद पुष्पा दीक्षित, किशोर ग्वालानी,रामप्रसाद शुक्ला समेत कई लोगों ने अपने विचारों को पेश किया।
                   कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, राजभाषा आयोग अध्यक्ष डाॅ.विनय पाठक, उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, बेनी गुप्ता, कृष्ण कुमार कौशिक, मोहित जायसवाल, गोविंद यादव, धीरेन्द्र केशरवानी, सतीश गुप्ता, जी रवि कुमार, सुब्रत दत्ता, महाराज सिंह नायक, शिवमान सिंह खुसरो, उदय मजूमदार, आलेख वर्मा सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
close