Join WhatsApp Group Join Now
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अनिल जैन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मिक स्वागत किया। एयरपोर्ट से नए कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर एवं पुराने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो, एवं फुल माला पहना कर प्रदेश प्रभारी अनिल जैन का जोरदार स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रांतीय बैठक आहूत की।जिसमें सभी भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, महासंपर्क अभियान प्रभारी, सहप्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद उपस्थित हुए। प्रांतीय बैठक में मंच पर प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (सह) सौदान सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय मंत्री राम विचार नेताम, सांसद रमेश बैस, नंदकुमार साय, संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह , महामंत्री शिवरतन शर्मा, भूपेन्द्र सवन्नी, कृष्णा राय, उपाध्यक्ष मेजर अनिल सिंग विशेष रूप से उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने अपने स्वागत उदबोधन में कहा कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि प्रदेश प्रभारी के रूप में अनिल जैन का आगमन हुआ है। अनिल जैन का छत्तीसढ़ से संबंध पहले विधानसभा चुनाव 2003 के समय से है जब वे छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी राजनाथ सिंह के राजनीतिक सहयोगी के रूप कार्य कर रहे थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ हरियाणा प्रेदश के भी प्रदेश भाजपा प्रभारी है। इनके कुशल नेतृत्व में दोनो प्रदेश कार्य करेंगे। जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय महामंत्री सगठन (सह) सौदान सिंह ने प्रांतीय बैठक में कहा कि 31 जुलाई को महासंम्पर्क अभियान का अंतिम दिन है। लेकिन जब तक आप इस अभियान को पूर्ण नहीं कर लेते सभी को कार्य करना होगा। महा सदस्यता अभियान से जुड़े प्रत्येक सदस्य से सदस्यता फार्म भरवाना अनिवार्य है जिसे योजना बद्ध ढंग से रणनीति बनाकर असानी से पूरा किया जा सकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अगले 10 दिनों का लक्ष्य बना के महासंपर्क अभियान को पूर्ण करने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
नए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने अपने पहले उदबोधन में कहा कि मै भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूॅ जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है कि प्रभारी के रूप में आप सब के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्य करूं।
श्री जैन ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व महासंपर्क अभियान को लेकर गंभीर है और राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वंय देश में इस अभियान की लगातार समीक्षा कर रहे है। भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है इस गौरव को बनाए रखने के लिए महासंपर्क अभियान का विशेष महत्व है इसलिए अपने पराक्रम से जैसे महासदस्यता अभियान के लक्ष को पूरा किया उसी प्रकार इस अभियान को भी पूर्ण करें ।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव 2003 में अनिल जैन के साथ कार्य किया है और उस समय सरकार बनी और लगातार बन रही है । आप सब कार्यकर्ताओ की ओर से डॉ. अनिल जैन को धन्यवाद देता हूॅ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभी कार्यो की समीक्षा करते है हम सब अपनी ऊर्जा लगा कर इस महासंपर्क अभियान को पूरा कर लेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में केवल ढ़ेड साल में ही अविश्वास प्रस्ताव ला लिया जो कांग्रेस पार्टी की मन: स्थिति को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी सिमटते-सिमटते एक क्षेत्रिया दल के रूप में बच गई है उसी कुंठा में कांग्रेसी बौखला गए है और किसी पर भी मनगढत आरोप लगा अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे है।