भाजपा में शामिल हुए तीन निर्दलीय.. जनता कांग्रेस को भी लगा झटका… जिला अध्यक्ष का दावा..हम बनाएंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—नगर पंचायत पेण्ड्रा के 3 निर्दलियों समेत जनता कांग्रसेस के एक पार्षद ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। चारो पार्षदों ने करबला स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के साथ रहने का एलान किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने चारो को भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया है। 
 
                 जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव में जीतकर आए तीन निर्दलीय और जनता कांग्रेस के एक पार्षद ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद राकेश जालान, वार्ड 15 की शकुंतला जायसवाल, वार्ड.6 के पार्षद पारस चौधरी तीनों निर्दलीय है। जबकि वार्ड क्रमांक 8 की जनता कांग्रेस की पार्षद  शाहिद राईन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
 
    जिला भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि चारों ने बिना शर्त पेन्ड्रा के विकास को ध्यान में रखते हुए भाजपा के साथ रहना निश्चित किया है। पेण्ड्रा नगर पंचायत में अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा का बनेगा।
 
              जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता की औपचारिकता के बाद चारो पार्षदों को  पुष्पहार और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। उनकी सोच का भी स्वागत किया गया।
 
                सदस्यता ग्रहम कार्यक्रम के दौरान भाजपा के निर्वाचित पार्षद शरद गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी, सुनीता राठौर, प्रेमवती कोल समेत भाजपा नेता विष्णु अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भूधर सोनी, नीरज जैन, रितेश फरमानिया, उपेन्द्र बहादुर सिंह, गोलू राठौर, श्रीकांत चतुर्वेदी, सोनू वाधवानी, दीपक बंसल, सौरभ अग्रवाल उपस्थित थे।
TAGGED: , , ,
close