भाजपा विधि प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक..जब भाजपा अध्यक्ष ने कहा…अधिवक्ता ही बनवाएंगे चौथी बार सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी विधि विधायी प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड में हुई। बैठक शुरू होने से पहले भाजपा नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
              बैठक को भाजपा विधि विधायी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी ने प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं को निर्वाचन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के योजनानुसार छत्तीसगढ़ में मिशन 65 प्लस को सफल बनाना है। मिशन में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम होगी। इसके बाद ही प्रदेश में चौथी बार सरकार बनेगी।
                                   भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता बंधु अपने पक्षकारों को शासन की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दें। बूथ स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जानकारियों को साझा करें। अधिवक्ताओं का कार्यक्षेत्र चूंकि बेहद व्यापक होता है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से जीवंत संबंध और संवाद होता है। इसलिए अधिवक्ता अपनी दायित्व का भली-भांति निर्वहन कर सकते हैं।
              प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश मिश्रा ने संभागीय बैठक में स्वागत भाषण दिया। बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ से आये हुये प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया।
           बैठक में आईटीसेल सहसंयोजक आशीष पटेल ने डिजिटल क्रांति और सोशल मीडिया की विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को सोशल मीडिया में सक्रिय रहने को कहा।
                                                  बैठक का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य जयशंकर पाण्डेय ने किया। इस मौके पर प्रदेश सहसंयोजक अरूण सिंह, महेन्द्र सिंह यादव, रवि शर्मा, दीपक दुबे, अमोलदास, नरेन्द्र बाबा गोस्वामी, राकेश गुप्ता, सुखीराम साहू, अमित सोनी, दिलीप क्षत्री, नैन लाल साहू, प्रदीप तिवारी, विभा नहरेल, श्री कुमार, राधेश्याम मिश्रा, अजय कुमार राजवाड़े, संतोष वस्त्रकार, गोपाल यादव, जयशंकर पाण्डेय, रूपेश तिवारी, कृष्ण विनोद सोनी, हीरा दास मानिकपुरी, कमल जहानी, विजय बहादुर, जुगल किशोर, ओमप्रकाश सोनी, विनोद श्रीवास्तव, संजय कश्यप, सपना चौबे, मुक्ता, यादव, संजय त्रिपाठी, ईतूरानी मुखर्जी, प्रमिला टंडन, प्रभा शर्मा, मोनिका डे, सुरेश जायसवाल, सरिता पाण्डेय, रघुवीर प्रताप सिंह, उरल यादव समेत प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
TAGGED: , , ,
close