मेरा बिलासपुर

भारत बैण्ड की शोभायात्रा..अमन और शांति का संदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG-20170224-WA1142बिलासपुर— भारत बैण्ड की शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने चांटीडीह स्थित एतिहासिक शिव मंदिर पहुंचकर भोले बाब का आशीर्वाद लिया। पूजा पाठ के बाद भोले नाथ को झण्डा अर्पित किया। भक्तों ने भावनभूत के जयकारे लगाए। इसके पहले बिलासपुर वासियोंं ने भारत बैन्ड पार्टी की शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल राजा और रंक सभी का श्रद्धालुओं ने फूल माला से स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों ने भोलेनाथ से नगर और प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

                                   भारत बैण्ड की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर चांटीडीह स्थित ऐतिहासिक भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचा। भव्यशोभा यात्रा के दौरान भारत बैण्ड के कलाकारो ने शहरवासियों के लिए नये – पुराने संगीत पेश किए। शहरवासियोंं ने मंत्रमुग्ध होकर गीत संगीत का आनंद उठाया। भारत बैंड के संचालक नासीर खान ने बताया कि हर साल की तहर इस साल भी समूह ने देवों के देव महादेव से प्रदेश और देश में अमन शांति के लिए दुआ मांगी है।

              नासिर ने बताया कि शांति और अमन चैन के लिए भारत बैण्ड ग्रुप पिछले कुछ सालोंं से महाशिवरात्रि पर्व पर चली आ रही परम्पराओं का निर्वहन किया है। भव्य शोभायात्रा में नगर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। भोलेनाथ के दरबार में सभी भक्तों ने मत्था टेका। सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा । विधि विधान से पूजा पाठ के बाद चांटीडीह स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में झण्डा चढ़ाया गया।

                 भारत बैंड ग्रुप के संचालक नासिर खान ने बताया कि भोले भंडारी के भव्य झण्डायात्रा में सभी धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान बैण्ड समूह ने नए- पुराने मधुर गीत संगीत पेश किया। जगह जगह बैण्ड के सदस्यों का भक्तों ने दिल खोलकर स्वागत किया। फूल माला पहनाकर उत्साह को बढ़ाया भी।

राजिम महाकुंभ इस बार 10 से 24 फरवरी तक

                        नासिर खान ने बताया कि हमारे मजहब अलग हो सकते हैं लेकिन जरूरतें एक है। सभी धर्म में अमन शांति की जरूरत है। जहां शांति होगी खुशियां भी वहींं होगी। हमने भोलनाथ से अमन शांति और भाईचारे का आशीर्वाद मांगा है। नासिर ने बताया कि त्योहार, खुशियों का पर्याय होता है। भगवान से हमने लोगों के जीवन में खुशियों की मांग की है। नासिर ने बताया कि कलाकार किसी मजहब से नहींं होते । गीत संगीत के माध्यम से लोगों को खुश रखना ही हमारा मजहब है।

कलाकारों का स्वागत

             महाशिवरात्रि के अवसर पर भारत बैण्ड के गीत संगीत भव्य शोभायात्रा में नगर गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। गीत संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने अपनी खुशियों को भी जाहिर किया। शोभायात्रा और कलाकारों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाता हैं। कार्यक्रम में वाहिद खान, आजिज खान, उमेश सिंह ठाकुर, मनोज राज, राज गोस्वामी,निर्मल माणिक , सोनू खान, योगेश बोले, आदिल खान, राहुल मुग़ल,अजय जयसवाल,संतोष साहू, ज्ञानेश्वर राव कामले समेत शहर के व्यापारी और आमलोग उपस्थित थे।

Back to top button
close