भारत रत्न बाबू राजेन्द्र प्रसाद को कांग्रेस ने किया याद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

20161203_114349बिलासपुर—देश के पहले राष्ट्रपति भारत रत्न बाबू राजेन्द्र प्रसाद को जयंती कार्यक्रम मेंं कांग्रेसियों ने याद किया। उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने बाबू राजेन्द्र प्रसाद को महामानव और सर्वकालिक महान नेता बताया। इसके पहले उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने बाबू राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन भेंटकर उनके व्यक्तित्व को याद किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने महान नेता को याद करते हुए कहा कि बाबू राजेन्द्र प्रसाद सर्वकालिक ना केवल महान नेता बल्कि उनका व्यक्तित्व भी महान था। डॉ राजेन्द्र प्रसाद आजादी आन्दोलन से लेकर आजाद भारत के बाद तक राष्ट्र की सेवा की। सविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष रहते हुए उन्होने भारत को एक नई दिशा दी। राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद को परिभाषित किया। भारत रत्न राजेन्द्र प्रसदा सादगी के प्रतिमूर्ति थे। सही मायने में वे भारत के रत्न थे।

उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के संयोजक जफ़र अली,हरीश तिवारी ,चन्द्र प्रकाश देवरस , शैलेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया | शैलेन्द्र ने कहा कि बाबू राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए भारतीय गौरव की बुनियाद रखा। उन्हें बिहार का गांधी भी कहा जाता है। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश बाजपाई ,सावित्री सोनी,आशा पाण्डेय ,शशि देवांगन ,अफरोज खान ,उमेश मौर्य असलम कुरैशी,सिंकदर बादशाह ,माधव चिंतामन ,विनोद शर्मा ,अनिल सिंह चौहान ,सुभाष ठाकुर   पूना कश्यप, अजय पन्त ,कामता यादव उपस्थित थे |

रायपुर में भी कार्यक्रम

रायपुर में भी देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को याद किया गया। कांग्रेसजनों ने छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के महान सपूत को याद किया। वक्ताओं ने राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों को रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर सुनीता शर्मा,मुन्ना मिश्र,अरुण मण्डल,राजेश बघेल,दाऊ गोस्वामी ने संबोधित किया।

बिलासपुर महिला कांग्रेस बैठकdownload - Copy (2)

रविवार को दोपहर एक बजे कांग्रेस भवन में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। जिला महिला कांग्रेस कमेटी  ग्रामीण अध्यक्षा अनीता लव्हात्रे और ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा शशि देवांगन ने संयुक्त प्रेस नोट  जारी कर बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी की जयंती शताब्दी वर्ष मनाई जा रही है | संगठन ने वर्ष भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन करने का फैसला किया है। ४ दिसम्बर को महिला कांग्रेस की बैठक में जिला स्तरीय महिला कांग्रेस का सम्मेलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी। बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारी, जिला कांग्रेस महिला पदाधिकारी,ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा महिला पार्षद ,समेंत कांग्रेस के सभी सहयोगी संगठनो के महिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगी। 

close