भूपेश की गिरफ्तारी और लाठी चार्ज का विरोध: CM को काला झंडा दिखाने बेलतरा जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल की सी.बी आई. के द्वारा सरकार के दबाव में की गई ग़लत गिरफ़्तारी तथा कांग्रेस भवन बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सरकार के इशारे पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दमनात्मक कार्यवाही एवं लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बेलतरा के कार्यक्रम में प्रदर्शन व काला झंडा दिखाने के लिये आज कांग्रेस जन सुबह 9 बजे रतनपुर में महामाया मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

रतनपुर कोटा व बेलतरा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुआई में सभी काले झंडे लेकर बेलतरा में विरोध प्रदर्शन के लिए नारा लगाते हुए रवाना हुए ।

मंदिर से निकलते ही व रतनपुर चौराहे पर पुलिस ने सभी आंदोलन कारियो को रोकना चाहा किंतु कांग्रेसी पुलिस को छकाते हुए बेलतरा की ओर रवाना हो गए। ग्राम कर्रा में पुलिस ने मुख्य सडक पर बेरिकेट्स लगाकर पुलिस फोर्स तैनात कर रखी थी जहां पुलिस ने सभी कांग्रेसीयो को रोक लिया और इधर कांग्रेस जन रमन सिंह वापस जाओ के नारे लगाते रहे पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई, इसी बीच मुख्य मार्ग पूर्णतः बाधित रहा। काँग्रेसियों ने जम कर विरोध में नारे लागाये और उन्हें काला झंडा हवा में लहरा कर विरोध प्रदर्शित किया।
कांग्रेसीयो को जब कार्यक्रम स्थल नही जाने दिया गया तो सभी सडक पर बैठ गए घंटो सडक मे बैठने और नारा लगाने के बाद पुलिस ने विजय केशरवानी सहित सभी 568 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। कर्रा में पुलिस ने अस्थाई जेल बना रखा था, जहां कांग्रेसियों को बंदी बना कर रखा गया । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पश्चात पुलिस द्वारा कांग्रेसीयो रिहाई की गई।

“ कर्रा से रिहा करते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी को पुलिस ने पुनः मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, उन्हें रायपुर जेलभरो आंदोलन में जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई। ग्राम कर्रा से उन्हें गिरफ्तार कर एडिशनल पुलिस अधीक्षिका अर्चना झा उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठा कर रतनपुर मंदिर की धर्मशाला में अस्थाई जेल बना कर बंदी रखा। शाम 4 बजे उन्हें रिहा किया गया।”

उक्त प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ़्फ़ार, रतनपुर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, बेलतरा अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, कोटा अध्यक्ष रामफल बिंझवार, विष्णु यादव,भुवनेश्वर यादव,त्रिलोक श्रीवास, चित्तू सिंह, राजेन्द्र साहू, शिवा पाण्डेय, आशीष शर्मा, नीरज जायसवाल, आदित्य दीक्षित, अरुण त्रिवेदी, मदन कहरा, नीरज सोनी, अनिल यादव एवं अन्य बहुत से कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मोहम्मद जस्सास ने दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close