भूपेश बघेल ने कहा…आखिरी में बाप बेटे ही बचेंगे…1 दिन बाद बड़ी भीड़ होगी शामिल….सब जानते हैं सांप कौन…

BHASKAR MISHRA
रायपुर— विनोद तिवारी के प्रवेश के बाद बयानबाजी शुरू हो गयी है। जनता कांग्रेस नेताओं ने विनोद तिवारी को विषैला सांप कहा…तो पीसीसी अध्यक्ष भूपेश ने बताया…जनता जानती है…सांप कौन है। एक ऊर्जा वान युवा नेता का उपयोग केवल भीड़ जुटाने तक हुआ। जब विनोद को महसूस हो गया कि पा बेटों की किचन पार्टी ने जनता की भावनाओं के साथ केवल धोखा किया है तो पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस में विश्वास जाहिर किया है।
                   विनोद तिवारी का केवल शोषण किया जा रहा था।…उसकी ऊर्जा का इस्तेमाल केवल भीड़ जुटाने तक था। बाप बेटे उसका उपयोग कर रहे थे। उसे विषैला सांप कहना…कहने वाले की सोच को जाहिर करती है। जनता को मालूम है कि कौन क्या है। भूपेश ने कहा कहने से पहले अपना दामन जरूर झांंकना चाहिए। आज तो केवल कुछ लोग ही जनता कांग्रेस को छोड़कर पार्टी में शामिल हुए हैं। एक दिन इंतजार करें….पूरी की पूरी पार्टी और कार्यकर्ता..बाप बेटे को अकेला छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश करेंगे।
                           एक सवाल के जवाब में भूपेश ने कहा कि कुछ ही दिनों की बात है। जैसा बाप बेटे चाहते हैं वैसा ही होगा…क्योंकि पार्टी में केवल बाप और बेटे की चलती है। दो चार दिन में जनता कांग्रेस से बड़े छोटे नेता समेत कार्यकर्ताओं की भीड़ कांग्रेस में शामिल होने वाली है। पार्टी में केवल बाप और बेटे ही रह जाएंगे। प्रदेश में इस समय कांग्रेस की लहर है।
                भूपेश ने कहा लोग जैसा सोचते और किए हैं…वैसा ही होगा। सांप कौन है…किसने किसको काटा..सबको मालूम है।
close