मेरा बिलासपुर

भोलेनाथ का दरबार में उमड़ेगी भीड़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

GURU PURNIMAबिलासपुर— शनिवार से सावन उत्सव मनाया जाएगा। शिवालयों में विशेष तैयारी की जा रही है। एक माह तक भक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा आराधना करेंगे। पुजारियों के अनुसार सावन में जो भक्त भोलेनाथ के दरबार में नियमित दर्शन और पूजन करता है उसे मनवांछित वरदान प्राप्त होता है।

                     सावन महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में कुवांरी और व्याहता स्त्रियां भोलेनाथे के साथ माता पार्वती की आराधना करती हैं। जहां कुंवारी कन्याएं मनपंसद वर और खुशहाल जिन्दगी की कामना करती है तो वहीं व्याहता स्त्रियां भोलेनाथ को प्रसन्न कर परिवार और समाज की खुशी का आशीर्वाद मांगती है।

                         धर्मग्रंथों के अनुसार भोलेनाथ औघड़दानी हैं। सावन महीना उन्हें सबसे प्रिय है। इस महीने में पूजा करने वालों को विशेष आशीर्वाद मिलता है। लोग दूर-दूर से कांवर में जल भरकर शिवालय पहुंचते हैं और जलाभिषेक के बाद उन्नति और स्नेह का आशीर्वाद मांगते हैं।

                     तिफरा काली मंदिर समेत शिवालयों को विशेष रूप से सजाया संवारा जा रहा है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जा रही है। एक महीने तक भक्त प्रातःकाल भगवान भोले नाथ का दर्शन करेंगे। पुजारी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ को विल्वपत्र,मदार के पुष्प और फल बहुत प्रिय हैं। जो भी भक्त दूग्धाभिषेक करता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

स्कूल समय बदला-भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन,कलेक्टर ने जारी किया आदेश,देखे टाइमिंग
Back to top button
close