मंगलवार से बिलासपुर अनलाक.. कलेक्टर ने कहा..करना होगा निर्देशों का पालन…पुलिस कप्तान का फैसला.. जारी रखेंगे अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने कहा कि मंगलवार से  लाकडाउन खत्म होगा। एक सप्ताह से अधिक लाकडाउन को आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा।लेकिन सभी को शासन के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। वही पुलिस कप्तान ने बताया कि लाकडाउन खत्म होने के बाद भी पुलिस अपना काम करेगी। लाकडाउन प्रक्रिया में कुछ संशोधन के साथ पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर अपना काम करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने सीजी वाल को बताया कि अब लाकडाउन को आगे  नहीं बढ़ाया जाएगा। लाकडाउन के दौरान बेशक मरीजों की संख्या कम हुई है। लेकिन अनुपातिक रूप से मरीजों की संख्या में किसी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिली। इस दौरान लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता देखने को जरूर मिला है। लाकडाउन के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।

            कलेक्टर ने कहा कि होमआइसोलेश प्रक्रिया से अस्पतालो पर दबाव कम पड़ा है। मित्तर ने कहा कि कोरोना का खतरा खत्म नहीं हुआ है। आमजनता को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करना अनिवार्य है। 

आंशिक संशोधन के साथ होगी पुलिस कार्रवाई

                       लाकडाउन खत्म होने के सवाल पर पुलिस कप्तान ने बताया कि मंगलवार को पुलिस अपनी जिम्मेदारिय़ों को पहले की ही तरह निभाएगी। कुछ मा्मलों में संशोधन भी किया जाएगा। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने विशेष अभियान चलाया जाएगा। मोटरसायकल से फर्राटा भरने वाले तीन सवारियों के खिलाफ अभियान चलाएंगें। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात नियमों का पालन नही करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। अनावश्यक घूमने वालों पर भी नजर रखा जाएगा।
 
 
 

close