बिलासपुर—अरपा बचाओ पदयात्रा के तीसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी और यात्रा में शामिल लोगो का मंगला में शानदार स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अरपा बचाओ पदयात्रा की टीम पचरी घाट से शुरू होकर मंगला के धूरीपारा पहुंची। पीपल चौक में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास की अगुवाई में मंगला वासियों ने पदयात्रा में शामिल कांग्रेसियों और पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया ।
धुरीपारा में यात्रा समापन के बाद विशाल जनसभा जनसभा को चन्दन यादव,विजय केशरवानी,अशोक अग्रवाल,नरेन्द्र बोलर और अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। अतिथियों की मौजूदगी में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि अरपा विकास प्राधिकरण योजना के बहान शासन ने किसानों के साथ धोखा किया है। अरपा नदी में एक ईंट का ढेर भी नहीं रखा गया है। पिछले 8 सालों से किसानों की जमीन को बेचने पर पाबंदी लगा दी गयी। किसान आर्थिक तंगी के चलते कर्जदार हो गया है। अरपा तटवासी पलायन को मजबूर हैं।
त्रिलोक ने कहा कि हम शासन के दोगली नीति का पुरजोर विरोध करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से गरीब मजदूर किसान के साथ है। जनहित के मुद्दों के लिए अनवरत संघर्ष रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा कि इस बार मंगला में कांग्रेस पार्टी को जिताना है। भय भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की आवाज को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेठ साहूकारों की होकर रह गयी है। भाजपा नेता और सरकार को आम जनता किसानों से कोई सरोकार नहीं है। पिछले 15 सालों में जनता घुटघुटकर जीने को मजबूर है। सम्पन्न प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है। युवाओ की हालत खराब है। मनरेगा मजदूरों का भुगतान सालों साल से नहीं हुआ है। इस बार ना केवल बेलतरा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को जीतना है बल्कि प्रदेश में सरकार भी बनाना है।आमसभा को अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
आमसभा में कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।