मंत्री के बोल से अधिकारियों में हलचल..अमर ने कहा अभियान के बाद करूंगा समीक्षा…बताया पदयात्रा में मिले प्यार से हुआ अभिभूत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

  बिलासपुर— नगर विधायक अमर अग्रवाल ने पदयात्रा के पहले दिन पदयात्रा के दौरान जमकर पसीना बहाया। निकाय मंत्री ने जनसंपर्क यात्रा वार्ड भ्रमण के दौरान हितग्राही सम्मेलन वरिष्ठ नागरिक जन मोहल्ला विकास समिति से रूबरू हुए। भेंट मुलाकात कर वार्ड और शहर में चल रही गतिविधियों पर चर्चा की। पदयात्रा के दौरान अधिकारियों कही भारी नाराजगी तो कही सख्त निर्देशों का सामना करना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कुदुदण्ड से गहन जनसंपर्क पदायात्रा का आगाज किया है। निकाय मंत्री की पदयात्रा करीब एक पखवाड़े से अधिक चलेगी । 11 मार्च से शुरू जनसंपर्क यात्रा 31 मार्च को शहर के सभी वार्डों के भ्रमण के साथ खत्म होगी। इस दौरान निकाय मंत्री शासन के एक एक योजनाओं की मानिटरिंग करेंगे। समीक्षा के बाद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।

                        निकाय मंत्री ने गहन जनसंपर्क यात्रा का आगाज वार्ड क्रमांक दो कुदुदण्ड विकासनगर से किया है। वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षदों के अलावा अधिकारी भी साथ थे। अमर ने पदयात्रा के दौरान अधिकारियों के सामने ही जनता को शिकायत को सुना। फटकार लगाया और लोगों की समस्याओं को दूर कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। यात्रा के दौरान निकाय मंत्री वरिष्ठ जन मोहल्ला विकास समिति की बैठक में  भी मौजूद हुए। लोगों की बातों और सुझावों के साथ शिकायतों को गंभीरता से लिया।

                      लोगों की शिकायत पर मंत्री अमर अग्रवाल ने तत्काल नाले के ऊपर स्लैब लगाने और बड़े नालों की लगातार सफाई करने का निर्देश दिया। निगम के अधीनस्थ अधिकारियों को फटकारा भी। मंत्री के तेवर देखते ही निगम अधिकारियों ने भी तत्काल बड़े नालों की गैंग लगाकर सफाई कार्य करवाया। साथ ही जहां भी नालों पर स्लैब नहीं थे…लगाने की तत्काल व्यवस्था की है।

               जानकारी के अनुसार निगम अधिकारी अब मंत्री के भय और प्रकोप से बचने के शहर के अन्य वार्डों में पदयात्रा के पहुचने से पहले ही निगम लोगों की समस्याओं की पूछ परख करना शुरू कर दिया है। मामले को तत्काल निराकरण भी शुरू कर दिया है।

    जानकारी यह भी मिली है कि पहले दिन के पदयात्रा में मंत्री ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि पूर्व की गयी शिकायतों को मौके पर पाया गया तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। संकेत के बाद निगम अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।पदयात्रा में मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि मूलभूत आवश्यकताओं की शिकायतों को तत्काल निवारण किया जाए।

                                 पदयात्रा के बीच पत्रकारों को  नगर विधायक ने बताया कि पदयात्रा नगर के सभी 66 वार्डों में किया जाएगा। इस दौरान लोगों की समस्याओं से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। शासन की विकास योजना में क्या कुछ किया गया है उसकी भी जानकारी मिलेगी। इसके बाद बैठक में दूध का दूथ पानी का पानी हो जाएगा।

                                    अमर ने बताया कि पदयात्रा के पहले दिन लोगों को भरपूर प्यार और अपनापन मिला। सभी ने खुशियां जाहिर की। कुछ तात्कालिक समसयाएं थी जिसका निकारण भी तत्काल किया गया।

close