मंत्री को आया गुस्सा…भगीरथी वर्मा को निलंबन का आदेश…बैठक से किया बाहर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_1369बिलासपुर— निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने एक साथ आज निगम और रेलवे क्षेत्र के वार्डों का भ्रमण किया। बैठक में भारी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान सर्वाधिक शिकायतें साफ सफाई और पानी व्यवस्था को लेकर थीं। अमर अग्रवाल ने निगम अधिकारियों को बार बार कहा कि दुबारा शिकायत यदि मिलती है तो किसी की खैर नहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            स्थानीय लोगों के साथ बैठक के दौरान अमर ने कहा यदि अधिकारी समस्या का समाधान में देरी या हीलाहवाली करते हैं सूचना तत्काल दें। अमर अग्रवाल ने निगम जल विभाग अधिकारी भागीरथी वर्मा को ना केवल फटकारा बल्कि जनकार्य को नजरअंदाज किये जाने के आरोप में तत्काल निलंबित करने को कहा । इस दौरान मंत्री ने भागीरथी वर्मा को बैठक से तत्काल हटने को कहा।

              मंत्री का गुस्सा देखते ही निगम के अन्य अधिकारी भी सकते में आ गए। मंत्री ने वार्डवासियों को बताया कि बिलासपुर वर्तमान में स्मार्ट सिटी में शामिल हो चुका है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। वार्ड के सभी नागरिक निश्चित करें कि अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।

             निकाय मंत्री ने उपस्थित लोगों को बताया कि 8 जुलाई से हरित बिलासपुर अभियान चलाया जायेगा। अभियान 22 जुलाई तक चलेगा। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। बिलासपुर शहर में 1 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधों की देखभाल का जिम्मेदारी क्षेत्र के नागरिकों की होगी। हरित बिलासपुर अभियान में शहर की सभी संस्था, काॅलेज, स्कूल, सरकारी विभाग और अन्य संगठन शामिल होंगे।

                         बैठक में महापौर किशोर राय,निगम सभापति अशोक विधानी, जोन प्रभारी उदय मजुमदार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी,समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

close