मनरेगा के दस साल पूरे…कांग्रेस ने कहा दाड़ी चलो

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20151205_132410बिलासपुर—बेमेतरा जिले के ग्राम दाड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय मनरेंगा सम्मेलन में जिले के कांग्रेसी शामिल होंगे। सम्मेलन 2 फरवरी को होगा।    कांग्रेसियों के अनुसार महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों में से एक है।  योजना को मनमोहन सिंह सरकार ने  ग्रामीण जनजीवन को सौगात के रूप में दिया था। योजना को 2 फरवरी को लागू हुए पूरे दस साल हो रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           बिलासपुर कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी 2 फरवरी को बेमेतरा जिले के ग्राम दाड़ी में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव, सांसद ताम्रध्वज साहू समेत प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक उपस्थित रहेंगे।

                     संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले से सभी ब्लाकों के कार्यकर्ता और जॉब कार्डधारी बेमेतरा जिले के ग्राम दाड़ी म्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में प्रदेश सचिव महेश दुबे, रामशरण यादव, पंकज सिंह, विधायक प्रत्याशी आशीष सिंह ठाकुर, भूनेश्वर यादव, ब्लाक अध्यक्ष शिवबालक कौशिक, विनोद दिवाकर, विरेन्द्र शर्मा, संदीप शुक्ला, मनोज गुप्ता, ब्लाकों से कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।

                       अभय ने बताया कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनमोहन सिंह सरकार के समय संयुक्त प्रगतिशील की गठबंधन की अध्यक्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में 2 फरवरी 2006 को एक साथ 200 जिलों में लागू की गई थी। बाद में इस योजना को केन्द्र सरकार ने देश के सभी 593 ग्रामीण जिलों में लागू किया। 2 फरवरी 2016 को इस योजना को 10 साल पूरे हो जाएंगे। अभय ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम  देश में लागू रोजगार गारंटी योजना है। 25 अगस्त 2005 को संसद में पारित किया गया था।  2 फरवरी 2006 को देश में लागू किया गया था। योजना के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को मागने पर 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

                       जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए कांग्रेस के जिला पदाधिकरियों, ब्लाक पदाधिकारियों, किसानों जिला और जनपद पंचायत सदस्यों,सरपंचों सहेत मजदूर किसानों से अपील की है कि ग्राम दाड़ी पहुंच कर सम्मेलन को सफल बनावें।

close