महान नेताओं को मुठ्ठी भर कांग्रेसियों ने किया नमन्

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

TTTTTTTTTTTTTTMMMMMMMMMMMMMM 003बिलासपुर— जिला कांग्रेस कार्यालय में आज महान क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर आजाद और कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता बिसाहूदास मंहत को याद किया। इस मौके पर हमेशा की तरह आंदोलन की हुंकार भरने वाले कांग्रेस के बड़े नेता नदारद रहे। कुछ गिनती के कार्यकर्ता जरूर नजर आए। उपस्थित लोगों ने आजाद की जयंती और महंत को पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन भेंट किया।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                           आज महान क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर आजाद को पुण्यतिथि और बिसाहूदास महंत को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने याद किया। इस मौके पर सरकार की लानत मलानत करने वाले जिले के बड़े नेता नजर नहीं आये। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर समेत पूर्व सांसद खेलनराम जांगड़े, पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी और वरिष्ठ नेता जफर खान ने पुष्पांजली अर्पित करते हुए महान सेनानियों को याद किया।

                 शहर अध्यक्ष ने कहा कि आज देश को आजाद की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कल्पना नहीं किया होगा कि आज देश की सूरत कितनी बिगड़ गयी है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। चारो तरफ लूट ही लूट हो रही है। मां भारती कराह रही है। कांग्रेस अपने आराध्य के पदचिन्हों पर चलते हुए देश को भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग करेगा। बोलर ने कहा कि बिसाहूदास महंत हमारे स्पनदृष्टा हैं। उनके योगदान को छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अविभाज्य मध्यप्रदेश भी नहीं भूलेगा। समाज सेवा से लेकर हथकरघा को प्रोत्साहन और गरीबों के लिए हमेशा काम किया।

                     उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद खेलनराम जांगड़े ने कहा कि बिसाहूदास महंत बहुमुखी प्रतिभा के धनी इंसान थे। उन्होंने कांग्रेस को छ्त्तीसगढ़ में स्थापित करना का काम किया है। वे हमेशा गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। वे स्वप्नदृष्टा थे।

                                   पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने कहा कि आज आजाद का देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। हमें आजाद पदचिन्हों पर चलकर देश की अव्यवस्था को दुरूस्त करना होगा। साथ ही महंत के परिकल्पनाओं का छत्तीसगढ़ बनाना होगा।

                   कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर अली ने भी संबोधित किया।

close