महापौर ने कहा…3 दिन बाद आएगा पानी.. मिनीबस्ती के लोगों ने कहा…मेयर साहब बताओ बिना पानी कैसे रहते हैं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— महापौर के अटपटे जवाब से मिनीबस्ती वासियों में नाराजगी बढ़ गयी है। महापौर का जवाब विकास भवन में मीनि बस्ती वासियों के घेराव के बाद सामने आया है। मामला कुछ तरह का है…पानी की समस्या को लेकर मिनी बस्ती के लोगों ने विकास भवन में महापौर का घेराव किया। लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से बस्ती के 75 परिवारों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यदि समस्या का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो बस्ती में त्राही त्राही मच जाएगी। बस्ती में तीन में से दो बोर ने काम करना बंद कर दिया है। यदि तीसरा पम्प बंद हुआ तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महापौर ने कहा कि किसी तरह तीन दिन काट लें…इसके बाद लोगों की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इतना सुनते ही शिकायत करने वाले नाराज हो गए। नाराज लोगों ने महापौर से उल्टा सवाल कर दिया कि इन तीन दिन में हम पानी की जगह क्या पीएं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       पानी की किल्लत से परेशान मिनी बस्ती के लोगों ने विकास भवन पहुंचकर महापौर का घेराव किया। बस्ती के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में तीन बोर हैं। लेकिन पिछले एक महीने से दो पम्प ने काम करना बंद कर दिया है। मात्र एक पम्प के सहारे 75 परिवार का गुजर हो रहा है। पानी को लेकर लोगों में आए दिन तनाव की स्थिति रहती है। शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।

                        मिनी बस्ती के लोगों ने बताया कि निगम इंजीनियर का कहना है कि पानी का स्तर 260 फिट नीचे चला गया है। जबकि दोनो बोर मात्र 130 फिट ही गहरा है। इसलिए दोनों बोर को गहरा करना पड़ेगा। लेकिन आज तक दोनों बोर को गहरा नहीं किया गया है। पीड़ित लोगों ने बताया कि एक मात्र बोर के सहारे बस्ती का गुजर बसर हो रहा है। पानी को लेकर लोगों में झगड़ा आम बात हो गयी है। शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन का ध्यान समस्या की तरफ नही हैं। लोगों को पानी के लिए एक कालोनी से दूसरे कालोनी दौड़ना पड़ रहा है।

           लोगों की शिकायत सुनने के बाद महापौर ने कहा कि तीन दिन बाद बोर को दुरूस्त कर लिया जाएगा। इस बीच थो़ड़ी बहुत दिक्कत आती भी है तो उसे दूर कर लिया जाएगा। महापौर का जवाब सुनते ही मिनी बस्ती के लोग नाराज हो गये। मिनी बस्ती वासियों ने बताया कि महापौर बताएं कि आखिर इन दिनों में हम बिना पानी के कैसे गुजारा करें। जबकि तीसरा पम्प भी बिगड़ने के कगार पर है। मेयर बताएं कि क्या तीन दिन बिना पानी के रह सकते हैं।

close