महिलाओं का होगा कौशल विकास…गृहमंत्री पैकरा ने किया कोसा धागाकरण केन्द्र का उद्घाटन..कहा अपराध घृणा करो

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— गृह और जेल मंत्री रामसेवक पैकरा ने जेल का निरीक्षण किया। गृहमंत्री ने इस दौरान केन्द्रीय जेल के महिला प्रकोष्ठ में तसर कोसा धागाकरण प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया। पैकरा ने कहा कि जेल में महिला बन्दियों को धागाकरम प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। जेल से बाहर आने के बाद उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। घरेलु कामकाज के अलावा कोसा धाराकरण प्रशिक्षण का आर्थिक लाभ मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जेल निरीक्षण के बाद तसर कोसा धागाकरण केन्द्र का उद्घाटन करते हुए गृहमंत्री ने बताया कि जेल प्रशासन बन्दियों को स्वालम्बन से जोड़ने के लिए बहुत ही अच्छा प्रयास किया। इस अभियान से महिलाओं को कौशल विकास योजना का लाभ मिलेगा। आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनेंगी। पैकरा ने इस दौरान विशेष रूप से अस्तित्व महिला समिति की प्रशंसा की।

              बातचीत के दौरान गृहमंत्री पैकरा ने कहा कि जेल में निरूद्ध बंदियों को अपराध से घृणा करने को कहा। उन्होने बताया कि सबको अपने आसपास के परिवेश में सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने को कहा। पैकरा ने बताया कि जेल की व्यवस्था को लेकर संतुष्ट हैं। यहां संसाधनों की कमी नहीं है। कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके, एस.पी.उपाध्याय, एस.डी.एम.देवेन्द्र पटेल, डी.एस.पी. नसर सिद्दिकी, एस.डी.ओ.पी.खुटिया विशेष रूप से मौजूद थे।

close