महिलाओं ने कहा…आवास योजना का नहीं मिला पैसा..साहूकारों ने किया परेशान..सरपंच सचिव चुप

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

         बिलासपुर…सीपत जांजी के निवासियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है कि प्रधानमंत्री आवास का रूपया अभी तक नहीं मिला है। सुची में नाम होेने के बाद भी रूपया अभी तक आवंटित नहीं किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            जांजी निवासियों ने बताया कि गरीबी रेखा में शामिल होने के कारण उन लोगों को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास दिए जाने की घोषणा हुई। हम लोगों किसी तरह घर बनवा लिया। जिसके चलते कर्ज में भी डूब गए। लेकिन आज तक आवास निर्माण में हुए खर्ज का भुगतान नहीं किया गया है। कर्जदारो ने जीना मुश्किल कर दिया है।

              सरपंच सचिव भी मामले में टाल मटोल कर रहे हैं। हर बार यही कहते हैं कि अभी शासन ने रूपये नहीं दिए है। इसलिए रुूपया देना संभव नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार आवास बन चुका है हम लोग आवास में रहना भी शुरू कर दिया है। लेकिन रूपया आज तक नही मिला है। जल्द से जल्द राशि आवंटित की जाए। अन्यथा हम लोगों के सामने जीने मरने की स्थिति बन जाएगी।

close