महिलाओं ने किया विधानी का घेराव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

asdबिलासपुर– नगर निगम सभापति एक बार फिर विवाद में है। कालोनी की महिलाओं ने शौचालय निर्माण के खिलाफ उनका घेराव किया। जमकर नारेबाजी की। विधानी के मतदाताओं ने निर्माण कार्य से होने वाली समस्या का विरोध किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

               नगर निगम सभापति अशोक विधानी को उनके महिला मतदाता महिलाओं ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की। महिलाओ का विरोध शौचालय निर्माण को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार निगम सभापति अशोक विधानी हेमूनगर स्थित अपनी जमीन पर कुछ समय से निर्माण कार्य करवा रहे हैं। बिल्डिंग मेटेरियल आमरास्ता में रखा गया है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश था। आवागमन पर भी प्रभाव पड़ रहा था।

                    आज जब अशोक विधानी शाम को काम करवा रहे थे । उसी दौरान मिहलाओं ने उन्हें घेर लिया। महिलाओं का आरोप है कि विधानी ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर मुख्य मार्ग को घर लिया है। मार्ग पर ही शौचालय का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। आम नागरिको ने बताया कि विधानी ने पूर्व में भी कई मामले में अपने रसूख का इस्तेमाल कर अतिक्रमण कर निर्माण किया है।

               सैकड़ों की संख्या में हेमूनगर के पुरूष और महिलाओं ने सभापति के खिलाफ मुरदाबाद के नारे लगाये । स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को विधानी के खिलाफ कलेक्टर से लिखित शिकायत करेंगे।

close