Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Google search engine

महिला का हाथ पकड़ा…मारने की धमकी दी…पुलिस के पहुंचने से पहले छेड़छाड़ का आरोपी फरार

sarkanda thanaबिलासपुर— बीती रात सरकंडा थाना क्षेत्र चिंगराजपारा के प्रभात चौक में शराबी मनचलों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की है। महिला किसी संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है। महिला की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लक्ष्मी सूर्यवंशी घर से फरार है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now

                          सरकंडा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला देर शाम चिंगराजपारा प्रभात चौक से गुजर रही थी। महिला के अनुवार सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है। रोज करीब सात आठ बजे के बीच घर जाती है। बीती रात प्रभात चौक में कुछ लोग शराब के नशे में थे। गाली गलौच भी कर रहे थे। उसी दौरान चौक से मेरा निकलना हुआ। शराबियों ने मुझ पर फब्तियां की।

              सरकंडा थाना पहुंचकर आज महिला ने बताया कि यकायक एक व्यक्ति उसके पास आया और हाथ पकड़ लिया। अश्लील इशारे करने लगा। विरोध करने पर धमकी दी। कमर,पीठ और अन्य जगहों में हाथ डाला। विरोध करने पर गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकी दी। महिला ने छेड़छाड़ करने वाले का नाम भी बताया है।

                     रिपोर्ट के बाद सरकंडा पुलिस ने लक्ष्मी सूर्यवंशी के ठिकाने पर धावा बोला। लेकिन वह फरार हो चुका था। लेकिन जल्द ही उस पकड़ लिया जाएगा।

close
Share to...