महिला मण्डल ने लांच किया फेसबुक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

mahila mandal photoबिलासपुर–श्रद्धा महिला मण्डल बिलासपुर के तत्वावधान में  एसईसीएल में संचालित विभिन्न क्षेत्रीय महिला मंडलों की सम्मिलित बैठक सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा शोभा प्रकाश ने की। विशिष्ट अतिथि की भूमिका में उपाध्यक्ष पुष्पिता पंडा और सुमन झा  नजर आयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बैठक के आरंभ में अध्यक्षा श्रद्धा महिला मण्डल शोभा प्रकाश ने महिला मण्डल के अधिकृत फेसबुक पेज़ का उद्घाटन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को फेसबुक की जानकारी देते हुए संवाद को इसके जरिए भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर वीडियो और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये महिला मण्डल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी गयी।

                  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्षा श्रद्धा महिला मण्डल ने कहा कि डिजिटल संवाद  समय की आवश्यकता है। इससे महिला मण्डल के कल्याणकारी गतिविधियों को सही समय पर बिना देरी के जानकारी लोगों तक पहुंचेगी। इस अवसर पर एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों की महिला मंडलों की पदाधिकारी भी उपस्थित थी ।

close