महिला हुई उठाईगिरी की शिकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

uthaiiriबिलासपुर– मुगेली नाका चौक पर बेलगहना निवासी एक महिला होली से ठीक पहले उठाईगिरी की शिकार हो गयी। मामला 22 तारीख का होना बताया जा रहा है। महिला ने होली के बाद आज अपुसाने पति के साथ सिविल लाइन थाना पहुच कर शिकायत दर्ज कराई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         पुलिस थाना से जानकारी के अनुसार जीनत विहार गणेश नगर निवासी सीता मिश्रा अपने बच्चो के साथ बोलेरो से मायके बेलगहना जा रही थी। महिला ने मुंगेली नाका चौक के पास एक आईसक्रीम दुकान के सामने कुछ देर के लिए गाड़ी रोककर बच्चों के लिए आइसक्रीम खरीदने गयी। इस बीच उसने अपना पर्स सामने विंड सीट के पास रख दिया था। जो कि बाहर से स्पष्ट रूप से दिखाई भी दे रहा था।

                          पुलिस को दिये बयान के अनुसार सीता मिश्रा जब बच्चो को आईसक्रिम दिलाकर गाड़ी के पास आयी तो उसका तब तक पार हो चुका था। सीता मिश्रा के अनुसार पर्स में 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, एक हजार रूपए नगद और दो मोबाइल रखे हुए थे।

                                             उठाईगिरी का शिकार हुई सीता मिश्रा आज अपने पति के साथ सिविल लाइन थाने पहुची। मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियो को पकडने का आश्वासन दिया है।

 

close