Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

मांद में छिप गए गौ रक्षा के ठेकेदार…कांग्रेस नेता की खरी खरी…आरएसएस हिन्दूओं का सबसे बड़ा दुश्मन

IMG-20170825-WA0011बिलासपुर—गौ हत्या के लिए मंत्री, मुख्यमंत्री और आरएसएस के ठेकेदार जिम्मेदार हैं। प्रदेश में चार सौ नहीं..बल्कि हजारों की संख्या में गायों की हत्या हुई हैं। आंक़डे इससे भी कहीं ज्यादा भयावह है। मैं जानना चाहता हूंं…गौ रक्षा के ठेकेदार कहां छिप गए हैं…जो बात बात पर राम और गाय के नाम पर लोगों को मौत के घाट उतार देते थे..घर जला देते थे। हिम्मत है तो सामने आकर जवाब दें…यह बातें सीधी जिले के सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने सीजी वाल से कही। कमलेश्वर पटेल राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव और प्रदेश प्रभारी हैं।

Join WhatsApp Group Join Now

                               कमलेश्वर पटेल ने बताया कि गौ मांस के नाम पर बजरंगी लोगों को मौत बांट रहे थे। देश में ना जाने कितने लोगों को मौत के घाट उतारा। प्रदेश में चार सौ से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। आरएसएस और भाजपा के तथाकथित बजरंगी दिखाई नहीं दे रहे हैं। राम और गाय के नाम पर राजनीतिऔर ठेकेदारी करने वालों ने राम का नाम और मानवता को शर्मसार किया है। गौ संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए। केवल पार्टी निष्कासन से जनता का आक्रोश कम नहीं होने वाला है। सरकार को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी हो होगी।

                                                                सिहावल विधायक पटेल ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल बजरंगियों का गाय,राम और हिन्दू धर्म से कोई लेना देना नहीं है। इनका काम धर्म के नाम पर स्वार्थ की रोटी सेंकना  है। भाजपा और आरएसएस के लोग सत्ता पाने के लिए दंगा फसाद करवाते हैं। धर्मों में विवाद करवाते हैं। रूल और डिवाइड का खेल खेलते हैं। इनका ना तो कोई मजहब है और ना ही गाय और राम से कुछ रिश्ता ही।  सत्ता पाने के लिए मानवता की सारी सीमाएं तोड़ देते हैं। गौ हत्या के बाद भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। जनता समझ चुकी है।

                  मोदी के सामने राहुल गांधी का नेतृत्व कमजोर है के सवाल पर छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव ने बताया कि राहुल गांधी का जवाब देने से मोदी बचते हैं। आप ही बताएं कि कमजोर कौन है। जो सवाल करता है या सवाल देने से बचता है। राहुल गांधी किसानों की लड़ाई लड़ते हैं। राहुल गांधी ने मनरेगा लाया। राहुल ने जनता को आरटीआई का हथियार दिया। खाद्य सुरक्षा कानून लाया। गरीबों और विधवाओं के लिए पेंशन योजना लाया । इस बात को स्वीकार करते हैं कि राहुल गांधी झूठ नहीं बोल पाते। अन्यथा मोदी जरूर जवाब देते। राहुल गांधी लच्छेदार भाषण नहीं करना जानते। उन्हें झूठ प्रपंच करने की आदत नहीं है।

                                              भारतीय जनता पार्टी के नेता भ्रम और झूठ की राजनीति करते हैं। भाजपा से जनता बहुत नाराज है। कांग्रेस पार्टी किसी धर्म या जाति की राजनीति नहीं करती । कांग्रेस पार्टी सर्वधर्म समुदाय की पार्टी है। हम लोग बेमेतरा में 28 को बहुत बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता इधर उधर घूमते मवेशियों और गायों को मुख्यमंत्री निवास तक ले जाएंगे। पटेल ने कहा कि फिलहाल बताना मुश्किल है कि हम 2018 में कितना सीट जीतेंगे। लेकिन दावा करता हूं कि बहुमत से सरकार जरूर बनाएंगे।

close
Share to...