बिलासपुर—- रतनपुर बायपास फुटहा पहाड़ी के पास स्थित ढावा से कुछ दूर सबुह दो महिलाओं की सिर कुचली लाश मिली। शव की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मामला तरनपुर पुलिस थाना तक पहुंचा।जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान समेत बिलासपुर से आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर आपत्तिजनक सामाग की पुलिस ने बरामदगी की है। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
रतनपुर क्षेत्र के खैरखुंडी स्थित फुटहा पहाड़ी के पास स्थित ढाबा से कुछ दूर दो महिलाओं की रक्तरंजित लाश मिली है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर स्थानीय थानेदार समेत बिलासपुर से पुलिस कप्तान और आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
रक्तरंजित मिली दो महिलाओं की लाश
पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान पाया कि दोनो के चेहरे बुरी तरह से कुचले गए है। लाश के आस पास संघर्ष के प्रमाण के अलावा कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले है। महिलाओं के शव के पास आपत्तिजनक सामान के साथ ही महिलाओं के पर्स से इसी प्रकार के सामान मिले हैं। प्रारम्भिक जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को शक है कि महिलाओं का सम्बन्ध देह व्यापार से भी है।
दोनो मृतक रिश्ते में मां बेटी
पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों महिलाएं बिलासपुर की रहने वाली है। एक महिला देवरीखुर्द तो दूसरी मृतक महिला सरकन्डा डबरीपारा की रहने वाली है। दो रिश्ते में सौतेली मां बेटी भी है।
पुलिस को प्रारम्भिक जांच पड़ताल में पता चला है कि देवरीखुर्द निवासी मृतक महिला का नाम शोभा सिंह है जबकि दूसरी महिला का नाम अनिता सिंह है। अनिता सिंह डबरीपारा में रहती है। शोभा सिंह के पिता का नाम संतोष सिंह है। और संतोष सिंह अनिता सिंह का पति भी है।
देह व्यापार से जुड़ा मामला
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि शोभा और अनिता दोनों देर शाम घर से काम के लिए जाती है। शोभा के परिजनों के अनुसार वह सरकन्डा स्थित किसी गुडाखू फैक्ट्री में काम करती है। जबकि अनिता सिंह किसी नर्सिंग सेन्टर में रात्रिकालीन सेवाएं देती है। दोनों सुबह काम के बाद घर आती थी।
पुलिस के अनुसार हत्या की खबर के बाद मौके पर फिंगर एक्सपर्ट और डाग स्कावयड की टीम भी पहुंची। दोनों टीम ने भली भांति अपने काम को अंजाम दिया है। मौके से आपत्तिजनक सामानों के अलावा अन्य प्रमाणों को कब्जे में लिया गया है।
आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार
पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही आरोपियों को पकड लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम के बाद भी हत्या के कारणों का खुलासा हो जाएगा। साथ ही महिलाओं के मोबाइल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है।