मिनीबस्ती,27 खोली में मिले कोरोना पाजीटिव..शिक्षिका भी शामिल..95 साल के कोरोना पाजीटिव की मौत..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- शुक्रवार को जिले में कुल तीन मरीज मिले हैं। लेकिन एक कोरोना पाजीटिव की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। 95 साल के बुजुर्ग का इलाज कोविड-19 अस्पताल में चल रहा था। मृतक पामगढ़ का रहने वाला है। साल 2015 से सेन्ट्रल जेल में अपराध की सजा काट रहा था। सम्पर्क में आने के बाद उसकी मौत हुई है। शुक्रवार को पाए गए तीन मरीजों में एक 27 खोली और दूसरा मिनीबस्ती जरहाभाठा का रहने वाला है। जबकि तीसरा संक्रमित मरीज मस्तूरी पोढ़ी का निवासी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     शुक्रवार को शहर में कुल तीन मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिले में पाए गए तीनों मरीजों में दो मरीज निगम क्षेत्र से हैं। जबकि तीसरा पाजीटिव मस्तूरी का निवासी है।

          रिपोर्ट के अनुसार निगम क्षेत्र में पाए गए दो पाजीटिव में एक महिला मरीज 27 खोली की रहने वाली है। महिला पेशे से शिक्षक है। जबकि दूसरा मरीज मिनीबस्ती जरहभाठा में पाया गया है। मरीज की उम्र करीब 56 साल है। जबकि शिक्षिका की उम्र 27 साल है। तीसरा मरीज जिले के मस्तूरी ब्लाक के पोड़ी गांव में पाया गया है। मरीज की उम्र करीब 29 साल है। 

कोरोना पाजीटिव की अटैक से मौत

             कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान 95 वर्षीय कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। मरीज पामगढ़ का रहने वाला है। साल 2015 से सेन्ट्रल जेल में सजा भुगत रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हुई। इलाज जेल अस्पताल में ही चल रहा था। इसी दौरान सम्पर्क में आने से उसे कोरोना पाजीटिव हो गया। इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल मेें भर्ती किया गया। इलाज के दौरान अटैक आने से मरीज की मौत हो गयी है। 

close