Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

मीसाबन्दियों से मिले मुख्यमंत्री…सीएम ने पूछा कुशलक्षेम…सभी 48 लोगों को दी लम्बी उम्र शुभकामनाएं

बिलासपुर—मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह अटल विकास यात्रा के दुसरे चरण के पहले दिन तखतपुर से तिफरा होकर बिलासपुर पहुंच गए हैं। विकास यात्रा के दौरान प्रदेश के मुखिया सौगातों की बौछार कर सबको निहाल कर दिया है। जहां विपक्ष ने सीएम के एलान को चुनावी घोषणा बताया है। वहीं जनसामान्य समेत अन्य लोगों ने इसे विकास की तरफ मुख्यमंत्री का सकारात्मक प्रयास बताया।

Join WhatsApp Group Join Now

                  मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह आज देर रात छत्तीसगढ़ भवन में मीसाबन्दियों से मुलाकात कर हाल चाल पूछा। स्वास्थ्य और पारिवारिक गतिविधियों की जानकारी ली। जिले के दूर क्षेत्र से पहुंंचे मीसबान्दी रह चुके लोगों ने सीएम को अपना हाल चाल बताया।

             मालूम हो कि साल 1975 में बड़ी संख्या में लोगों को जेल भेज दिया गया था। ऐसे लोग जो दो साल बाद बाहर आए उन्हें मीसाबन्दी कहा गया। तात्कालीन समय जिन लोगों ने मीसा लगाए जाने का विरोध किया था। ऐसे सभी लोगों को तात्कालीन सरकार ने जेल भेज दिया। शासन ने उन्हें विशेष सुविधा का लाभ दिया। समय समय पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

                          इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह छत्तीसगढ भवन में एक कार्यक्रम के दौरान जिले के करीब 48 मीसाबन्दियों से मुलाकत की। सबसे मिलकर कुशलक्षेम पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close